फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   home minister reads out same statement twice in lok sabha

लोकसभा में अपने ही बयान को दो बार पढ़ गए शिंदे

Fri, 15 Mar 2013 12:38 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 15 Mar 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
home minister reads out same statement twice in lok sabha

अपने अजीबोगरीब बयानों से कई बार यूपीए सरकार की किरकिरी करा चुके गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे बृहस्पतिवार को लोकसभा में फिर एक चूक कर बैठे।

विज्ञापन


दरअसल, शिंदे ने लोकसभा में श्रीनगर में हुए आतंकवादी हमले के संबंध में बयान देते हुए लिखित वक्तव्य के एक पेज को दो बार पढ़ दिया।

पास बैठे वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने उन्हें इसका अहसास भी कराया। इसके बावजूद उन्होंने उनके इशारे को अनसुना कर वक्तव्य पढ़ना जारी रखा।

इस बीच कुछ भाजपा सदस्यों ने अपने स्थान से खड़े होकर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि बयान को दोबारा पढ़ा जा रहा है। विपक्षी सदस्यों के विरोध से बेखबर शिंदे अपने बयान को दोबारा पढ़ते रहे।
विज्ञापन


इसी बीच लोकसभा के एक अधिकारी उठकर उनके पास गए और उनसे कहा कि वह इसे दोबारा न पढ़ें। अधिकारी ने उनका लिखित बयान ले लिया।

सदन में हंगामा बढ़ता देख सत्ता पक्ष की ओर से सफाई दी गई कि उन्होंने अपने बयान के पहले हिस्से को दोबारा इसलिए पढ़ा क्योंकि सदन में शोरगुल होने के कारण सदस्य उनके बयान को सुन नहीं पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री से महीने भर मे यह तीसरी गंभीर चूक हुई है। कुछ हफ्ते पहले शिंदे ने राज्यसभा में महाराष्ट्र के भंडारा जिले में तीन बच्चियों के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में बयान देते हुए पीड़ित बच्चियों के नामों का खुलासा कर दिया था।

इससे पूर्व उन्होंने आतंकी हाफिज सईद को उसके नाम के आगे श्री लगाकर संबोधित किया था। कुछ इसी तरह की गलती दो वर्ष पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा से भी हुई थी। उन्होंने वाशिंगटन में पुर्तगाली विदेश मंत्री का भाषण पढ़ना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed