फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   home minister rajnath singh visits assam on voilence.

जायजा लेने गए गृहमंत्री पीड़ितों तक नहीं पहुंचे

Thu, 25 Dec 2014 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Dec 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh visits assam on voilence.

पिछले दो दिनों से हिंसा से उबल रहे असम का केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दौरा कर सोनीपुर जिले के प्रभावित इलाको का जायजा लिया। इस वक्त दौरे में उनके साथ नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री किरन रिजजू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


लेकिन केंद्रीय मंत्री के दौरे की हैरान करने वाली बात यह रही कि वह जिन पीड़ितों का दर्द जानने के लिए वहां गए थे, वे उनके करीब भी नहीं पहुंचे। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, जिस स्थान पर घटना हुई और जहां पर पीड़ितों के कैंप लगे हैं वहां केंद्रीय गृहमंत्री गए ही नहीं। गृहमंत्री ने विश्वनाथ चारियाली में बने सर्किट हाउस में ही वहां के सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों से मुलाकात की।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, असम हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने करीब 70 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारने वाले उग्रवादी संगठन एनडीएफबी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार के आतंक के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक है एनडीएफबी का कृत्य

home minister rajnath singh visits assam on voilence.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह इस तरह के आसामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे जिससे के उन्हें नियंत्रण में किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि वे यहां बोडो उग्रवादियों की हिंसा से उपजे हालात का जायजा लेने आए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है और इस प्रकार का नरसंहार एक आतंकी गतिविधि है जिससे सरकार सख्ती से निपटेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने हिंसा से प्रभावित इलाके में सीमा विवाद और विकास की समस्याओं पर राज्य सरकार से जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed