फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   home minister rajnath singh gives Edification to their ministers

राजनाथ ने अपने बड़बोले मंत्रियों को दी नसीहत

Fri, 23 Oct 2015 01:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Oct 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh gives Edification  to their ministers

अपने बयानों को लेकर लगातार विवादों का केंद्र बन रहे केंद्र सरकार के मंत्री जनरल वीके सिंह और किरण रिजूजू को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हिदायत दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने बयान पर सफाई दे दी है लेकिन हम सत्ताधारी दल के नेता हैं इसलिए हमें कुछ बोलने से पहले काफी सतर्क होना चाहिए।

राजनाथ ने कहा कि 'हम यह कह कर नहीं बच सकते कि इसकी गलत व्याख्या हुई है, हम सबको स्वयं सावधानी से बात रखनी पड़ेगी।'

बढ़ रही है मुसीबत

home minister rajnath singh gives Edification  to their ministers

बयान देते वक्त सतर्कता बरतने की नसीहत देते हुए राजनाथ ने कहा कि हमें इस बात की भी पुष्टि करनी होगी कि हमारे बयानों का कोई गलत अर्थ न निकाला जा सके।

हरियाणा में दलितों पर हो रहे हमलों पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री से बात की है और वो इस संबंध में सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उचित उपाय कर रहे हैं।

बताते चले कि बीते कुछ दिनों में जहां केंद्र सरकार को गो हत्या, हरियाणा में दलितों की हत्या जैसे गंभीर मुद्दों का सामना कर पड़ रहा है ऐसे में उनके अपने मंत्रियों के बयन उन पर खुद मुसीबत बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed