फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   home min asks bsf to effectively counter pakistani firing

पाक को मुंह तोड़ जवाब दे BSF: राजनाथ

Sun, 24 Aug 2014 09:49 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
home min asks bsf to effectively counter pakistani firing

जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग लगातार जारी है। शनिवार को शाम ढ़लते ही पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी शुरु कर दी।

विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी डीके पाठक से बात की। राजनाथ ने डीजी को पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बैठक हुई। बैठक में पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन को लेकर बातचीत हुई।

पाकिस्तान की ओर से रात 10 बजे आरएसपुरा और अरनिया के फारवर्ड पोस्टों पर भीषण गोलाबारी की जा रही है। हालांकि सीमा से सटे गांवों को पहले से खाली करवा लेने के कारण किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से की जा रही भीषण गोलाबारी का भारत ने भी मुंहतोड़ जबाव दिया गया है। पाकिस्तान ने अरनिया की पित्तल, चेनाज और टेंट गार्ड पोस्टों को निशाना बनाया है।

सीमा पर बीएसएफ के साथ सेना भी तैनात

home min asks bsf to effectively counter pakistani firing

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तान द्वारा ताबड़तोड़ गोलाबारी के बाद सीमा पर बीएसएफ के साथ सेना भी तैनात कर दी गई है। हर अग्रिम पोस्ट पर सेना के जवानों को भी लगाया गया है।

भारत की ओर से पाकिस्तान की हरकत का करारा जवाब दिया गया है और आगे के लिए भी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। आरएसपुरा से करोटोना खुर्द के बीएसएफ पोस्ट तक सेना के वाहनों की गश्त रही।

अब्दुल्लियां गांव में 94 बटालियन के कमांडिंग अफसर जी एस पालिवाल ने अमर उजाला को बताया कि पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने में हम सक्षम हैं। उन्होंने गांवों का मुआयना भी किया।

आरएसपुरा में सेना की 162 इंफ्रेंट्री के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि हर अग्रिम पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों के साथ सेना के जवानों की भी तैनाती हुई है। पाकिस्तान पहले ही अपने रेंजरों के अलावा सीमा पर सेना को तैनात कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed