फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Holi had to play Indira punished

होली खेलने पर मिली थी इंदिरा गांधी को सजा

Thu, 28 Mar 2013 10:19 AM IST
विजय जैन
विजय जैन Updated Thu, 28 Mar 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
Holi had to play Indira punished
इलाहाबाद के कान्वेट स्कूल में पढऩे वाली वो दस साल की मासूम बच्ची थी। होली पर चूंकि ज्यादा मौज-मस्ती का मौका मिलता है, इसलिए इस त्योहार से कुछ ज्यादा लगाव था। खूब जमकर होली खेली। अगले दिन जब ये मासूम बच्ची स्कूल पहुंची तो हाथों पर लगे रंग को देखकर उसे खूब डांटा गया और सजा के रूप में बैंच पर खड़ा कर दिया गया। ये मासूम बच्ची कोई और नहीं बल्कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी थीं। बचपन में उनका पसंदीदा त्योहार होली था।
विज्ञापन


letter indira gandhiये बात उसे जमाने की है जब देश गुलाम था और हर भारतीय त्योहारों को कांवेंट स्कूलों में नापंसद किया जाता था। 25 अप्रैल 1975 को इंदिरा गांधी ने अपने पत्र में खुद होली खेलने पर मिली सजा का उल्लेख किया है। वह उस समय देश की प्रधानमंत्री थीं।
विज्ञापन


ये पत्र उन्होंने शहर में रहने वाले वरिष्ठ अफसरों को लिखा था। ये अफसर उस समय एक मैजीन में काम किया करते थे। इंदिरा गांधी से उन्होंने पत्र लिखकर पूछा था कि क्या उन्हें स्कूल में कभी सजा भुगतनी पड़ीं इंदिरा गांधी ने पत्र में दो संस्मरणों का उल्लेख किया, जिसमें एक होली से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने कहा कि जब वे दस वर्ष की थी तो इलाहाबाद के कांवेट स्कूल में पढ़ती थी। उस जमाने में प्रत्येक भारतीय चीजों को नापंसद किया जाता था। होली का त्योहार जब आया तो वह घर पर ही रुक गई। रंगों का त्योहार खूब खेला। जब स्कूल गई तो हाथों में रंग देख खूब डांटा गया और बैंच पर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed