फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   HIV positive auto driver 'infects' 300 women in Hyderabad

HIV पीड़ित ड्राइवर ने 300 महिलाओं से बनाए संबंध

Wed, 21 Oct 2015 04:10 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
HIV positive auto driver 'infects' 300 women in Hyderabad

(Demo Pic)

विज्ञापन


हैदराबाद पुलिस उस वक्त सन्न रह गई जब उसने चोरी के आरोप में एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह एचआईवी वायरस से संक्रमित है और उसने करीब 300 महिलाओं के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए हैं। इनमें कुछ गृहणियां भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑटो ड्राइवर (31) मलकाजगिरी के मिरजलगुडा का रहने वाला है। ड्राइवर ने कुल तीन शादियां की थी। इसके बुरी आदतों की वजह से सभी बीवियों ने इसका साथ छोड़ दिया जिसके बाद यह दूसरी औरतों से संबंध बनाता रहा। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब उप्पल में 7 हिल्स कॉलोनी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर मेरव्या कार्ल ने 17 अक्टूबर को घर से सोने की हार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


कार्ल ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को वह अपने पत्नी के साथ शहर से बाहर चला गया था। जाते वक्त उसने अपने कुछ दोस्तों को अपने घर की चाबी सौंप दी। ये दोस्त अक्सर उसके घर पर पार्टी करने के लिए आते रहते थे। ऑटो ड्राइवर भी उनमें से एक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज जाता था वेश्यालय

HIV positive auto driver 'infects' 300 women in Hyderabad

पुलिस ने कार्ल के सभी दोस्तों के पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान ऑटो ड्राइवर ने पांच तोले का हार चुराने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उससे और सख्ती से पूछताछ शुरु की। इसी दौरान उसने अपने एचआईवी संक्रमित होने और 300 महिलाओं के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने की बात कबूल की।

पुलिस अधिकारी खाजा मोइनुद्दीन के मुताबिक ड्राइवर ने बताया कि वह एचआईवी विषाणु से संक्रमित है जिसका पता उसे कुछ महीने पहले ही चला। उसने बताया कि वह रोज वेश्यालय जाता है और उसके कुछ महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी हैं। एचआईवी संक्रमित होने का पता लगने के बाद भी उसने कई महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाए।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बीमारी का पता लगने के बाद उसने 300 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाए। इनमें से कुछ ऐसी गृहणियां थी जिनके बच्चों के वह अपनी ऑटो में स्कूल छोड़ने जाया करता था। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed