{"_id":"79adefc22230b2b55f8766dc45eccce5","slug":"hiv-man-molested-her-teen-daughter-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया को पॉर्न क्लिप दिखाता था, धरा गया वहशी पिता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिटिया को पॉर्न क्लिप दिखाता था, धरा गया वहशी पिता
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Jul 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
इंदौर के एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने और उसे पोर्न क्लिप देखने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिता एचआईवी पॉजिटिव है।
विज्ञापन
बाणगंगा क्षेत्र के इस मामले में 14 साल की बेटी ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ छेड़छाड़ करते थे और मोबाइल फोन पर पॉर्न क्लिप देखने के लिए जबरदस्ती करते थे।
विज्ञापन
बेटी का यह भी कहना है कि जब उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो पिता ने उसकी लोहे की चेन से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जब शनिवार को बेटी ने यह बात मां को बताई तो पिता ने उसका हाथ जला दिया।
विज्ञापन
आरोपी के क्रूर व्यवहार के बाद उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर घर छोड़कर मायके चली गई। पीड़िता के नाना नानी ने रविवार को आरोपी पिता के खिलाफ बणगंगा के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता पर छेड़छाड़, अश्लीलता और खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी पिता साल 2012 से एचआईवी पॉजिटिव है। वह पहले से प्रींटिग प्रेस में काम करता था लेकिन बीमारी के बारे में पता चलने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। तब से वह इलेक्ट्रीशियन के तौर पर छोटा-मोटा काम कर रहा है।