'गोवा के हर गांव में एचआईवी मरीज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत परसेकार ने विधानसभा में कहा है कि राज्य के हर गांव में एचआईवी का कम से कम एक मरीज़ है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ परेसकर ने कहा, "गोवा में एचआईवी के 15,000 मरीज़ हैं, इसका मतलब ये हुआ कि राज्य की एक फ़ीसदी आबादी इससे प्रभावित है।"
पिछले साल 550 मरीज़ थे
उन्होंने आगे कहा, "राज्य का एक भी गांव ऐसा नहीं है जिसमें एचआईवी से प्रभावित कोई व्यक्ति नहीं हो।" परसेकर विधानसभा में एचआईवी के मामलों को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक परसेकर ने कहा, "पिछले साल 550 मरीज़ थे और इस साल संख्या और गिरेगी। रोकथाम और जागरुकता के लिए और क़दम उठाए जाने की ज़रूरत है।"