फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hitler modi, mussolini mulayam are hand in glove says beni prasad verma

मोदी हिटलर, तो मुलायम हैं मुसोलिनी: बेनी

Mon, 16 Dec 2013 11:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Dec 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
hitler modi, mussolini mulayam are hand in glove says beni prasad verma

अपने विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद ने एक बार फिर नए अंदाज में मुलायम सिंह यादव और नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

विज्ञापन


यूपी कांग्रेस के इस धाकड़ नेता ने कहा, 'हिटलर और मुसोलिनी के रूप में नरेंद्र मोदी व मुलायम सिंह यादव का भारत में फिर से जन्म हुआ है।'

पढ़ें, कांग्रेस की हार के बाद बेनी का बड़ा खुलासा
विज्ञापन


बेनी ने कहा कि इन दोनों नेताओं के बीच वोटों की ध्रुवीकरण को लेकर मौन सहमति है। हालिया मुजफ्फरनगर दंगे 'हिटलर' और 'मुसोलिनी' के बीच दोस्ती का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सपा का होगा सफाया'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 50 सीटें जीतेगी, वहीं समाजवादी पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

उन्होंने खुद को दूसरा 'लौह पुरुष' बताते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल का असली वारिस बताया।

'बेनी का मानसिक संतुलन बिगड़ा'
हालांकि बीजेपी ने बेनी के इस दावे को नकार दिया है। भाजपा के नेता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, जिसकी वजह से वह उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं।

वर्मा ने कहा, 'नरेंद्र मोदी को बेनी हिटलर बता रहे हैं। कांग्रेस को बेनी का तत्काल इलाज कराना चाहिए और उन्हें कुछ देर विश्राम के लिए भेज देना चाहिए।'

वहीं भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बेनी को ऐसा बोलने से पहले मोदी की लोकप्रियता और कद के बारे में सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed