फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hitler food taster feared death every morsel

खाने में भी हिटलर को दिखती थी मौत

Thu, 04 Jul 2013 02:10 AM IST
नई दिल्ली/बर्लिन/एजेंसी
नई दिल्ली/बर्लिन/एजेंसी Updated Thu, 04 Jul 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
hitler food taster feared death every morsel

एक समय पूरी दुनिया में खौफ का पर्याय रहा जर्मन तानाशाह हिटलर खुद भी हमेशा मौत के डर के साये में जीता था। उसे अपने खाने के हर निवाले में मौत नजर आती थी, इसी वजह से उसने फूड टेस्टर (खाना चखने वाले) नियुक्त कर रखा था।

विज्ञापन


हिटलर को हमेशा अपने खाने में जहर दिए जाने का डर सताता रहता था। ऐसे में ये फूड टेस्टर उसका खाना चखने को मजबूर थे और वे भी हर समय दहशत में रहते थे।

खाना चखने के लिए रखी थी लड़कियां
हिटलर के साथ ही उसका खाना चखने के लिए नियुक्त की गईं मार्गट वोक भी बाकी लड़कियों के साथ हमेशा इसी डर में जीती थीं कि पता नहीं किस निवाले पर उनकी मौत लिखी होगी।
विज्ञापन


वह अब 96 साल की हैं और द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जिंदगी के भयानक उतार-चढ़ाव देखने के कई सालों बाद पहली बार हिटलर के फूड टेस्टर के रूप में बिताए गए अपने ढाई साल की कहानी बयान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्गट ने बताया कि हिटलर शाकाहारी था, इसलिए जो खाना चखना होता था, वह शाकाहारी ही होता था। हम सभी 14 लड़कियां 20 साल के आसपास की उम्र की थीं।

हमें हर बार डर लगता था कि कहीं खाने में जहर मिला होगा तो हमारा मरना तय है। जब खाना चखकर बीमार नहीं पड़ते थे, तब सभी खानों को अलग-अलग डिब्बों में पैक कर मौजूदा उत्तरी पूर्व पोलैंड स्थित जर्मन सेना के मुख्यालय वोल्फ लेयर में रह रहे हिटलर के लिए ले जाया जाता था।

जब उसने 1945 में आत्महत्या कर ली तो वह भागकर वापस बर्लिन लौट आईं, जबकि बाकी लड़कियां युद्ध में सच में मारी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed