फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hit and run case against Salman witness retracts

‘हिट एंड रन’ केस में सलमान के खिलाफ गवाह मुकरा

Wed, 25 Jun 2014 08:05 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
Hit and run case against Salman witness retracts

सलमान खान के खिलाफ ‘हिट एंड रन’ के मुकदमे में मंगलवार को एक और अहम गवाह मुकर गया। इस गवाह ने पुलिस के सामने दिए गए अपने उस बयान से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सलमान ड्राइवर की सीट से उतर कर दुर्घटनास्थल से भाग गए थे। यह हादसा 2002 में मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में हुआ था।

विज्ञापन


जज डब्ल्यू.डी. देशपांडे की अदालत में घटना के  चश्मदीद माने जा रहे सचिन कदम ने कहा कि पुलिस के सामने उसने जो बयान दर्ज कराया था वह गलत है।

कदम ने पहले पुलिस के सामने कहा था कि सलमान खान ड्राइवर की सीट से नीचे उतरे और घटनास्थल से भाग निकले। कदम ने कहा कि उसने पुलिस को सिर्फ यह बताया था कि एक बड़ी कार ने आकर एक दुकान के शटर में टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन

सलमान खान की कार से हुई थी एक की मौत

Hit and run case against Salman witness retracts

उसने पुलिस के सामने दिए गए अपने बयान की पुष्टि नहीं की। हालांकि वह यह नहीं बता पाया कि पुलिस ने उसका गलत बयान क्यों दर्ज किया।

सरकारी वकील जगन्नाथ कंजरालकर ने कोर्ट को बताया कि कदम को अपने बयान से मुकरा हुआ गवाह करार दिया जाए क्योंकि उसने इस मामले में अपना समर्थन देने से इनकार किया है। हालांकि कोर्ट को अभी इस पर फैसला लेना है।

पूछताछ के दौरान कदम ने सलमान के वकील श्रीकांत शिवाड़े को कहा कि उसने दुर्घटना होते नहीं देखा था क्योंकि वह नीलसागर रेस्तरां के गेट पर गार्ड की अपनी ड्यूटी पर तैनात था। नीलसागर रेस्तरां उस बेकरी और लांड्री के ठीक सामने है जहां सलमान खान की कार 28 दिसंबर 2002 में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed