इतिहासकार इरफान हबीब ने IS से की RSS की तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध करने वाले प्रमुख लोगों में इतिहासकार रोमिला थापर और इरफान हबीब के साथ ही प्रसिद्ध कवि अशोक वाजपेयी शामिल रहे। इस दौरान इतिहासकार इरफान हबीब ने आरएसएस की तुलना आईएस से की। लेखकों और कलाकारों ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की उस टिप्पणी का विरोध किया जिसमें उन्होंने कहा था कि असहिष्णुता को लेकर किया जा रहा विरोध बनावटी है।
बढ़ती असहिष्णुता पर जताई चिंता
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वह कैसे इस बात को कह सकते हैं, जबकि
राष्ट्रपति, कई उद्योगपति, यहां तक कि आम लोग भी बढ़ती असहिष्णुता को लेकर
चिंता जता रहे हैं।ये लेखक, कलाकार, चिंतक और शिक्षाविद रविवार को यहां लोकतंत्र और समग्र संस्कृति पर हमले के कारण को लेकर प्रतिरोध सभा में एकत्र हुए थे।
इस दौरान दिवंगत तर्कवादी एमएम कलबुर्गी, गोविंद पनसारे और नरेंद्र दाभोलकर को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। हबीब ने कहा कि बुद्धि से दूरी को लेकर आरएसएस और इस्लामिक स्टेट (आईएस) में ज्यादा अंतर नहीं है।