फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Historian Irfan Habib compared RSS with Islamic state

इतिहासकार इरफान हबीब ने IS से की RSS की तुलना

Mon, 02 Nov 2015 07:30 AM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 07:30 AM IST
विज्ञापन
Historian Irfan Habib compared RSS with Islamic state
देश में बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ लेखकों और कलाकारों का विरोध कांग्रेस और वामपंथियों के इशारे पर होने के भाजपा के आरोप का लेखकों और कलाकारों ने जोरदार विरोध किया है। उन्होंने कहा कि दरअसल भाजपा अपने लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


विरोध करने वाले प्रमुख लोगों में इतिहासकार रोमिला थापर और इरफान हबीब के साथ ही प्रसिद्ध कवि अशोक वाजपेयी शामिल रहे। इस दौरान इतिहासकार इरफान हबीब ने आरएसएस की तुलना आईएस से की। लेखकों और कलाकारों ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की उस टिप्पणी का विरोध किया जिसमें उन्होंने कहा था कि असहिष्णुता को लेकर किया जा रहा विरोध बनावटी है।
विज्ञापन

बढ़ती असहिष्णुता पर जताई चिंता

Historian Irfan Habib compared RSS with Islamic state

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वह कैसे इस बात को कह सकते हैं, जबकि राष्ट्रपति, कई उद्योगपति, यहां तक कि आम लोग भी बढ़ती असहिष्णुता को लेकर चिंता जता रहे हैं।ये लेखक, कलाकार, चिंतक और शिक्षाविद रविवार को यहां लोकतंत्र और समग्र संस्कृति पर हमले के कारण को लेकर प्रतिरोध सभा में एकत्र हुए थे।

इस दौरान दिवंगत तर्कवादी एमएम कलबुर्गी, गोविंद पनसारे और नरेंद्र दाभोलकर को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।  हबीब ने कहा कि बुद्धि से दूरी को लेकर आरएसएस और इस्लामिक स्टेट (आईएस) में ज्यादा अंतर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed