फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hirakud boat capsize toll mounts to 24

ओडिशा में जिंदगी की तलाश जारी, 6 शव और मिले

Mon, 10 Feb 2014 08:07 PM IST
एजेंसी/संबलपुर
एजेंसी/संबलपुर Updated Mon, 10 Feb 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
Hirakud boat capsize toll mounts to 24

ओडिशा के हीराकुंड जलाशय में हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की तादाद बढ़ कर 24 हो गई है।

विज्ञापन


सोमवार को खोजी दल ने जलाशय से छह शव निकाले। अब भी सात लोगों की तलाश की जा रही है।

संबलपुर जिले में हुई इस दुर्घटना में डूबे लोगों को निकालने के लिए स्कूबा गोताखोर और आपदा बल के लोगों को लगाया गया था।

हादसे की खबर सुन कर ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर निकले राहुल गांधी भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने इलाके का हवाई सर्वेक्षण भी किया। राज्य प्रशासन ने मरने वालों के परिवार वालों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के अनुदान की घोषणा की है।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके महापात्रा ने भुवनेश्वर में कहा कि दुर्घटना के बाद से 24 लोगों के शव निकाले गए हैं। लेकिन अब भी कम से कम सात लोगों की तलाश जारी है।

खोजी दल ने रविवार को 80 लोगों को बचाया था। इस टीम ने रविवार को 11 लोगों के शव निकाले थे। ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स के लोगों ने भी शवों को खोजने में स्कूबा गोताखोरों का साथ दिया।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त नाव में हीराकुड, बाढ़गढ़ और संबलपुर लायन्स क्लब के 120 सदस्य सवार थे। ये लोग हीराकुड जलाशय की दूसरी ओर से पिकनिक मना कर लौट रहे थे।

दुर्घटना की खबर सुन कर उड़ीसा के दो दिवसीय दौरे पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हीराकुड जलाशय के नजदीक जामादारपाली घाट पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed