फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hindu yuva vahini wants yogi aditya nath as chief minister of uttar pradesh

जानिए भगवा बिग्रेड में कौन चाहता है आदित्यनाथ बनें यूपी के सीएम

Sat, 19 Sep 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
hindu yuva vahini wants yogi aditya nath as chief minister of uttar pradesh

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता भले ही उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री की घोषणा करने से बच रहे हैं। लेकिन हिंदू युवा वाहिनी के नेता पार्टी लाइन से अलग हटकर भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा यूपी के अलीगढ़ स्थित एएमयू को आतंकवाद की नर्सरी कहने एवं उसके बाद उत्पन्न विवाद को सियासत के सूरमा दूसरे एंगल से भी देख रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले शहर में कुछ पोस्टर लगे थे, जिसमें महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया था। उसके बाद अचानक हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह का आना और बड़बोले बयान देकर अलीगढ़ की राजनीति को गरमाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उलझेगा विवाद

hindu yuva vahini wants yogi aditya nath as chief minister of uttar pradesh

प्रदेश अध्यक्ष तो यहां तक कह रहे हैं कि जल्द ही अलीगढ़ में आकर एएमयू गेट पर हिंदू पंचायत का ऐलान करूंगा। जाहिर है इससे विवाद सुझलने के बदले और उलझेगा और लंबा खिंचेगा।

इस संबंध में जब हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी योगी कौशलनाथ महाराज से पूछा गया तो उनका कहना है कि इसमें बुराई क्या है। प्रदेश का हर देशभक्त महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है।

इधर भाजपा नेता इस प्रकरण से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बहरहाल अब देखना यह है कि एएमयू प्रकरण आगे किस रूप से सामने आता है। उल्लेखनीय है कि महंत आदित्यनाथ हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed