फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hindu terrorism used for Change the direction of the investigation of attack

हिंदू आतंकवाद के बहाने राजनाथ ने कांग्रेस को घेरा

Fri, 31 Jul 2015 09:11 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
Hindu terrorism used for Change the direction of the investigation of attack

गुरदासपुर में हुए फिदाइन हमले पर विपक्षी हमलों का शिकार हो रहे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में पलट कर वार किया। उन्होंने हिंदू आतंकवाद के बहाने सदन में कांग्रेस पर जम कर हमला बोला।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने यूपीए सरकार की विदेश नीति को जीतने के बाद बाजी हारने वाली नीति करार दिया। साथ ही एक कविता के माध्यम से कांग्रेस को चीन के हमले और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की भी याद दिलाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्यसभा में फिदाइन हमले पर दिए गए बयान को अक्षरश: पढ़ने के बाद विपक्ष के टोकाटोकी के बीच राजनाथ ने आरोप लगाया कि दरअसल हिंदू आतंकवाद शब्द का ईजाद मालेगांव, अजमेर शरीफ और समझौता एक्सप्रेस में हुए बम धमाकों की जांच की दिशा बदलने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यूपीए सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट न होने देने की साजिश रची। राजनाथ के इस तीखे हमले का कांग्रेस ने जबरदस्त विरोध किया और उनसे कुछ सवाल पूछने की कोशिश की।

हालांकि स्पीकर सुमित्रा महाजन ने विपक्ष को चर्चा का नोटिस देने की नसीहत देते हुए कहा कि सारे सवाल उसी दौरान पूछे जा सकते हैं।

कांग्रेस और यूपीए सरकार पर किए जोरदार हमले

Hindu terrorism used for Change the direction of the investigation of attack

गृह मंत्री ने लोकसभा में सत्र के पहले दिन से जारी हंगामे का जम कर सियासी लाभ उठाया। इस वजह से कांग्रेस पंजाब में फिदाइन हमले के लिए प्रकाश सिंह बादल सरकार और केंद्र को जिम्मेदार ठहराने की रणनीति में कामयाब नहीं हो पाई।

साथ ही मोदी सरकार के सवा साल के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में हुए आतंकी हमले पर भी गृह मंत्री को घेरने की विपक्ष की योजना नाकाम हो गई।

हमले पर आधिकारिक और लिखित वक्तव्य पढ़ने के बाद राजनाथ ने आतंकवाद और विदेश नीति को लेकर कांग्रेस पर जम कर प्रहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच की दिशा मोड़ने और आतंकवाद के खिलाफ देश को मजबूती से खड़ा होने से रोकने के लिए गढ़े गए हिंदू आतंकवाद के शब्द पर तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम को आतंकी हाफिज सईद से शाबाशी मिली।

राजनाथ ने कहा शर्मअल शेख और हवाना में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने आतंकवाद पर पाकिस्तान से सहानुभूति जताई। मगर मोदी सरकार ऐसी शर्म की स्थिति पैदा नहीं होने देगी।

इसके बाद राजनाथ ने कविता की चार पंक्तियों के जरिये कांग्रेस को चीन से मिली हार, पाकिस्तान से युद्घ में जीती बाजी हारने, पूर्व पीएम शास्त्री को खोने की याद दिलाई।

कविता से राजनाथ ने किया पलटवार

Hindu terrorism used for Change the direction of the investigation of attack

1. हिंदू आतंकवाद शब्द का ईजाद मालेगांव, अजमेर शरीफ और समझौता एक्सप्रेस में हुए बम धमाकों की जांच की दिशा बदलने के लिए किया गया। यूपीए सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट न होने देने की साजिश रची।

2. जांच की दिशा मोड़ने और आतंकवाद के खिलाफ देश को मजबूती से खड़ा होने से रोकने के लिए गढ़े गए हिंदू आतंकवाद के शब्द पर तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम को आतंकी हाफिज सईद से शाबाशी मिली।


3. शर्मअल शेख और हवाना में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने आतंकवाद पर पाकिस्तान से सहानुभूति जताई। मगर मोदी सरकार ऐसी शर्म की स्थिति पैदा नहीं होने देगी

राजनाथ की कविता

चीन छीन देश का गुलाब ले गया
ताशकंद में वतन का लाल सो गया
ये सुलह की शक्ल को संवारते रहे
जीतने के बाद बाजी हारते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed