फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hindu sena will ban in maharashtra

महाराष्ट्र: हिंदू सेना पर लग सकता है प्रतिबंध

Sat, 14 Jun 2014 08:57 PM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
hindu sena will ban in maharashtra

महाराष्ट्र सरकार हिंदू राष्ट्र सेना पर प्रतिबंध लगा सकती है। राज्य के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने शनिवार को कहा कि हिंदू राष्ट्र सेना की गतिविधियों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम चलाने वाले नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड मामले में भी हिंदू राष्ट्र सेना की भूमिका की जांच की जा रही है।

मोहस‌िन शेख की हुई थी हत्या

hindu sena will ban in maharashtra

पिछले दिनों छत्रपति शिवाजी महाराज और दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से जुड़े आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट विवाद में 2 जून को मोहसिन शेख की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में हिंदू राष्ट्र सेना के अध्यक्ष धनंजय देसाई समेत 23 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मामले को लेकर हिंदू राष्ट्र सेना सवालों के घेरे में है। शनिवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में कपिल पाटिल ने हिंदू राष्ट्र सेना की गतिविधियों को लेकर सवाल उठाया।

पाटिल ने इस सवाल के जवाब में कहा कि देसाई के खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

ऐसे में सरकार हिंदू राष्ट्र सेना की कट्टर गतिविधियों को लेकर चिंतित है। पुलिस नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में हिंदू राष्ट्र सेना की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed