{"_id":"f246dfee-71b6-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"hindu-sanskriti-raksha-sangathan-threatened-couples-for-valentines-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वैलेंटाइन डे पर पार्कों में कराएंगे शादी, देंगे 1100 रुपए शगुन' ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'वैलेंटाइन डे पर पार्कों में कराएंगे शादी, देंगे 1100 रुपए शगुन'
नीरज कुमार/चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Feb 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन डे से पहले हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन ने प्रेमी जोड़ों के लिए एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। संगठन ने फैसला लिया है कि 14 फरवरी को जो भी जोड़ा पार्कों में बांहों में बांहें डाले मिलेगा, उसका तत्काल उसी पार्क में विवाह करा दिया जाएगा। संगठन के सदस्य अपने साथ विवाह की सामग्री, कैमरे और पंडित को साथ लेकर चलेंगे। विवाह के बाद जबरन बनाए गए नवदंपति को संगठन की ओर से 1100 रुपए का शगुन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर संगठन किसी तरह की अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं करेगा। रोज गार्डन, शांति कुंज और शहर के अन्य प्रमुख पार्कों में सदस्य खास नजर रखेंगे। उनके कार्यकर्ता और सदस्य पार्कों में जाकर एक साथ बैठे प्रेमी जोड़ों के फोटो खींचेंगे और वहीं पर उनकी शादी कराई जाएगी। संगठन के पचास से भी अधिक सदस्य उस दिन दौरे पर होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर चीज की मर्यादा है। प्रेम करना गुनाह नहीं है। प्रेम करिए, लेकिन सार्वजनिक तौर पर इसे गलत तरीके से मत परोसिए। इसी का विरोध है। सभी को आजादी है, लेकिन उसकी एक सीमा है। समाज ने जो नियम बनाए हैं उनका पालन करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के एसएसपी नौनिहाल सिंह ने कहा है कि वैलेंटाइन डे पर सभी की पूरी सुरक्षा की जाएगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।