फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hindu mahasabha sent letter to azam on godse statue case.

अब आजम के दरबार में पहुंची 'गोडसे प्रतिमा'

Sat, 17 Jan 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Jan 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
hindu mahasabha sent letter to azam on godse statue case.

मेरठ में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर चौतरफा विवादों में घिरी हिंदू महासभा नगर विकास मंत्री आजम खान के दरबार में पहुंच गई है। महासभा के प्रभारी और नगर अध्यक्ष की तरफ से भेजे पत्र में आजम खान से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है। पत्र में प्रधानमंत्री के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए संगीन आरोप लगाए हैं। वहीं, मेरठ पुलिस पर आरोप हैं कि वह भाजपाइयों के दबाव में काम कर रही है।

विज्ञापन


शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रभारी पंडित अशोक शर्मा और नगर अध्यक्ष भरत राजपूत की तरफ से आजम खान को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया कि हम महासभा के कार्यालय में गोडसे की प्रतिमा लगा रहे थे। लेकिन पुलिस भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के इशारों पर हमारा उत्पीड़न कर रही है। भाजपा के नगर सेठ हिंदू महासभा के 60 साल पुराने कार्यालय को नष्ट करने पर तुल गए हैं।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया कि आजम खान ने भाजपा की भागीदारी वाले बूचड़खाने से मेरठ को छुटकारा दिलवाया। इस कारण हम प्रार्थना करते हैं कि हमें अपने कार्यालय में कार्य करने की स्वतंत्रता प्रदान की जाए और अधिकारियों को निर्देश दें कि वे भाजपाइयों को संरक्षण प्रदान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पत्र के संबंध में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ब्रजमोहन यादव का कहना है कि गोडसे की प्रतिमा नहीं लगने दी जाएगी। पुलिस की तरफ से पहले ही महासभा के कार्यालय को विवादित स्थल मानते हुए इसे कुर्क करने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा चुकी है। प्रतिमा के लगने से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का अंदेशा है। इसलिए पुलिस पहले ही मुचलका पाबंद की कार्यवाही कर चुकी है।

गौरतलब है कि महासभा के कार्यालय पर गोडसे की प्रतिमा लगाने के लिए भूमिपूजन किया जा चुका है। महाभाग के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रति अमर्यादित बातें कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की थी। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस इस मामले में केस भी दर्ज कर चुकी है।

शारदा रोड पर रहेगी धारा 144
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के अनुसार जिला प्रशासन को विवादित स्थल कुर्क करने के साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि 30 जनवरी को विवादित स्थल और उसके आसपास धारा 144 लागू करने की घोषणा की जाए। गौरतलब है कि हिंदू महासभा ने 30 जनवरी को ही प्रतिमा लगाने की घोषणा की है।

बकबकिया हैं आजम खान: निरंजन ज्योति

hindu mahasabha sent letter to azam on godse statue case.

'आजम खान बकबकिया है। दूसरों के खिलाफ बोलना उनकी आदतों में शामिल हो चुका है। रेत की तरह सत्ता हाथों से निकलती देख वे बौखलाए हुए हैं। जो मन में आता है वो बकते रहते हैं। उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता।' ये बातें केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कही। वें शुक्रवार को कानपुर में काकादेव स्थित प्रयास इंस्टीट्यूट के उद्घाटन समारोह में बोल रहीं थी।

उन्होंने कहा कि आजम खान जैसे लोगों की बातों पर गौर करने से ज्यादा वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश के सभी राज्यों में भाजपा का परचम लहराएगा। गंगा में निकली लाशों पर शोक जताते हुए कहा कि सरकार को गंभीरता से इस मामले की जांच करानी चाहिए। दिल्ली चुनाव पर कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यों से प्रभावित होकर जिस पार्टी का कार्यकर्ता भाजपा में आएगा, उसका स्वागत होगा।

‘आप’ पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने उन्हें एक बार चुनकर विधानसभा में पहुंचाया था, लेकिन उन्होंने बीच मझधार में ही जनता को छोड़ दिया। ऐसे लोगों को जनता दोबारा कतई नही पसंद करेगी। अब मोदी के तूफान में केजरीवाल का मफलर भी उड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed