फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hindu mahasabha challenges bollywood khans to become hindu.

आमिर, शाहरुख, सैफ को हिंदू बनने का चैलेंज

Thu, 29 Jan 2015 08:23 AM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
hindu mahasabha challenges bollywood khans to become hindu.

हिंदू महासभा ने बॉलीवुड के तीनों खान आमिर, शाहरूख और सैफ से कहा है कि अगर उनका प्यार सच्चा है तो वो हिंदू बन जाएं।

विज्ञापन


हिंदू महासभा ने अपने मुखपत्र 'हिंदू सभा वार्ता' में आमिर, शाहरुख और सैफ को लेकर टिप्पणी की है। इसमें कहा गया है कि उनकी शादियां लव जेहाद का हिस्सा हैं।

हिंदू महासभा की ओर से कहा गया कि अगर आमिर, शाहरुख और सैफ का प्यार सच्चा है तो वह हिंदू बनें। तभी लगेगा कि हिंदू लड़की से शादी करना इनका सच्चा प्यार है, नहीं तो यह भी लव जिहाद का हिस्सा है।
विज्ञापन


लव जिहाद के खिलाफ बात करते हुए मुखपत्र ने ऐक्ट्रेस करीना कपूर की उस तस्वीर का भी इस्तेमाल किया है जिसको लेकर विवाद हो चुका है। इस तस्वीर का इस्तेमाल पहले भी एक हिंदूवादी संगठन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर करीना की बुरके वाली तस्वीर

hindu mahasabha challenges bollywood khans to become hindu.

हिंदू महासभा ने अपने आर्टिकल में फिल्म स्टार आमिर खान, शाहरुख खान और सैफ अली खान को चैलेंज किया है कि अगर वे अपनी पत्नियों से सच्चा प्यार करते हैं तो हिंदू धर्म अपना लें।

हिंदू महासभा ने उन्हें 'घरवापसी' के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही कहा है कि महासभा उनकी घर-वापसी का कार्यक्रम आयोजित करने को तैयार है।

हिंदू महासभा के मुखपत्र में करीना कपूर की उसी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है जिसमें करीना का आधा चेहरा बुरके से ढका है और आधा चेहरा दिख रहा है। इस तस्वीर के ऊपर लव-जिहाद लिखा है। कुछ दिन पहले वीएचपी की महिला शाखा की मैगजीन में भी करीना की ऐसी ही तस्वीर छपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed