Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hindu jagran manch protest in salman khursheed rally

सलमान के कार्यक्रम में चले लात-घूंसे

Mon, 13 Jan 2014 12:22 PM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 13 Jan 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
hindu jagran manch protest in salman khursheed rally

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विदेश मंत्री के कार्यक्रम में रविवार को जमकर उत्पात हुआ। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के काले झंडे दिखाने से बौखलाए कांग्रेसियों ने मारपीट की। लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां उठाकर फेंकी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में पूरी तरह अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के पूर्व नगर अध्यक्ष समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

रविवार को मऊदरवाजा स्थित डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट कार्यालय परिसर में मदरसे के बच्चों को सोलर लाइट बांटने का कार्यक्रम था।

काले झंडे दिखाए
तय कार्यक्रम के तहत दोपहर जैसे ही विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद समारोह स्थल पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पूर्व नगर अध्यक्ष राघव मिश्रा अपने साथियों के साथ पहुंचे और जेब से काले झंडे निकाल कर लहराने लगे।
विज्ञापन


उनके समर्थक विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यह देख कर वहां मौजूद कांग्रेसियों ने मारपीट शुरू कर दी। कुर्सियां उठा-उठा कर फेंकी।

quarrel
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अफरातफरी मच गयी। कार्यक्रम स्थल पर सोलर लाइट लेने पहुंचे बच्चे इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ मचने पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला।

सीओ सिटी वाईपी सिंह ने अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली। पुलिस हिंदू जागरण मंच के पूर्व नगर अध्यक्ष राघव मिश्रा को कोतवाली ले गई।

कोतवाली में राघव ने कहा कि विदेश मंत्री सोलर लाइटें सिर्फ मुस्लिम बच्चों को दे रहे थे।

वह इसी बात का विरोध करने पहुंचे थे, तभी वहां मौजूद लोग उन पर टूट पड़े। देर शाम दूसरे पक्ष के शमशेरखानी निवासी भोले खां को भी हिरासत में ले लिया गया।

उधर, स्थिति सामान्य होने के बाद विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि हर अच्छे कार्य का विरोध होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed