{"_id":"d981b403fda3fa7b4998c3f742724369","slug":"hindu-encyclopedia-25-years-in-making","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सालों के अथक प्रयासों के बाद तैयार हुआ हिंदू विश्वकोष","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
25 सालों के अथक प्रयासों के बाद तैयार हुआ हिंदू विश्वकोष
नई दिल्ली/वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Sun, 25 Aug 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 सालों के अथक प्रयासों के बाद दुनिया के तीसरे सबसे बड़े हिंदू धर्म का विश्वकोष तैयार हो गया है। इसका सोमवार को अमेरिका स्थित साउथ कैरोलिना विश्वविद्यालय में अनावरण होगा।
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा स्थापित इंडिया हेरिटेज रिसर्च फाउंडेशन ने इसे अंग्रेजी भाषा में तैयार किया है। इसके अनावरण समारोह में स्वामी चिदानंद सरस्वती के अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले अन्ना हजारे और जाने माने पर्यावरणविद राजेंद्र के पचौरी भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
इस विश्वकोष के पीछे करीब 1,000 विद्वानों की कड़ी मेहनत छिपी है। 11 खंडों वाले इस विश्वकोष में हिंदू आध्यात्मिक मतों, परंपराओं और दर्शन का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें 7,000 से अधिक लेख शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भारतीय इतिहास, सभ्यता, धर्म, चित्र भी शामिल हैं। यह पाठकों के लिए हिंदू परंपराओं और संस्कृति को जीवंत बना देंगे।
इस परियोजना से जुड़े साउथ कैरोलिना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हाल फ्रेंच ने कहा कि हिंदू विश्वकोष शोध में इस धर्म और संस्कृति के लिए मील का पत्थर है।
उन्होंने बताया कि इसके प्रत्येक खंड में 600 से 700 पृष्ठ हैं। पहले संस्करण में इसकी करीब 3,000 प्रतियां प्रकाशित की जा रही हैं। हिंदू दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है और दुनिया भर में करीब एक अरब लोग इसे मानते हैं।
विश्वकोष की प्रबंध निदेशक साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि हिंदू धर्म के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी हासिल करने वालों के लिए यह काफी उपयोगी साबित होगा।
तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा ने अप्रैल, 2010 में ऋषिकेष में इसके भारतीय संस्करण का अनावरण किया था।