फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hindu eat more beef than muslim

'हां, बीफ मुसलमानों से ज्यादा हिंदू खाते हैं'

Sun, 08 Nov 2015 04:59 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 04:59 AM IST
विज्ञापन
hindu eat more beef than muslim

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सांसद वृंदा करात ने कहा है कि लालू यादव का बयान कि बीफ मुसलमानों से ज्यादा हिंदू खाते हैं, सच है। भैंस का मांस भी बीफ होता है। बेवजह इसे धार्मिक रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता बढ़ने पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बयान पर उन्हें पाकिस्तानी एजेंट कहने वालों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। ऐसे लोगों का जब वैंकैया नायडू जैसे बड़े नेता बचाव करते हैं तो हैरानी होती है। वृंदा करात कैप्टन लक्ष्मी सहगल के 101वें जन्मदिन पर मर्चेंट चैंबर हाल में हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश का उच्च बुद्धिजीवी वर्ग बिगड़ते माहौल से चिंतित होकर ही अवार्ड वापस कर रहा है। अवार्ड वापसी पर भाजपा की चिंता झलक रही है। वृंदा ने कहा कि महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। इसके पीछे केंद्र सरकार की उद्योगपतियों के लिए बनाई गई आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को उनके उत्पादन का मूल्य नहीं मिला। सरकार ने आयात और निर्यात करने वाली वस्तुओं का समय रहते ध्यान नहीं दिया। इसलिए मांग और आपूर्ति में सामंजस्य नहीं बैठा। बीफ और सांप्रदायिक माहौल बनाकर महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि देश में हो रहे दंगे-फसाद सोची समझी साजिश का हिस्सा हैं। अवाम को इसका विरोध करना जरूरी है। देश मिली-जुली संस्कृति से ही चलेगा। देश को यही संस्कृति स्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed