फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hindi has tag top in twitter

ट्विटर: #हर हर महादेव के हिंदी हैश टैग ने मचाई धूम

Wed, 18 Feb 2015 09:01 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
hindi has tag top in twitter

ट्विटर पर आमतौर पर अंग्रेज़ी के शब्द ही ट्रेंड करते हैं लेकिन मंगलवार को दिनभर हिंदी का हैशटैग #हरहरमहादेव शीर्ष पांच में ट्रेंड करता रहा। तीन दिन में यह दूसरी बार है जब हिंदी का कोई हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं तमिल शब्द भी मगंलवार को ट्रेंड करता रहा और रात को तो ये नंबर एक पर आ गया था। #தமிழ்வாழ்க नाम से ट्रेंड हो शब्द तमिल वालगर का मतलब कुछ कुछ जय हो जैसा है। हिंदी की बात करें तो बीते रविवार को विश्वकप में पाकिस्तान और भारत के मैच के दौरान #जयहिन्द का हैशटैग ट्रेंड कर रहा था।
विज्ञापन


आज यानी मंगलवार को हिंदुओं का पर्व महाशिवरात्रि है और हैशैटग #हरहरमहादेव के नाम पर इस पर्व की बधाई संदेशों का ट्विटर पर तांता लगा हुआ है। ट्विटर पर एक यूज़र चंदन कुमार ने लिखा है, “#हरहरमहादेव को ट्विटर पर ट्रेंड करते हुए देखने की उम्मीद नहीं थी। सभी को महाशिवरात्रि की बधाई।”

विज्ञापन
विज्ञापन

बधाई और विरोध

hindi has tag top in twitter

एक अन्य यूज़र जय ने लिखा है, “कमाल कर दिया मेरे हिंदुस्तान वासियों ने, दूसरी बार हिंदी ट्रेंड कर रहा है।” हालांकि ट्विटर पर कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया है।

एक यूज़र ने #हरहरमहादेव के साथ ही #TweetLikeIndianLiberals हैशटैग के साथ इसे हिंदूवादी संगठनों का कारनामा बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसमें हस्तक्षेप की मांग की है।

सोशल मीडिया पर हिंदी का चलन बढ़ता जा रहा है। गूगल जैसी कंपनियां भी हिंदी भाषियों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं। ट्विटर के अनुसार वर्ष 2011 में यूज़र्स की संख्या 10 करोड़ पहुंच जाने पर कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर हिंदी इनपुट की व्यवस्था की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed