फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hina of agra won five medals in shooting in US

अमेरिका में किया आगरा का नाम रोशन, इनकी तीर के सामने सभी हुए ढेर

Mon, 20 Jul 2015 06:46 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
hina of agra won five medals in shooting in US

फोटो- रजत विज के वाल से

विज्ञापन


अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में आयोजित वर्ल्ड क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप में पांच पदक जीतकर हिना विज ने आगरा का नाम रोशन किया है। उन्होंने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक पर निशाना साधा। वहीं भारतीय टीम के हिस्से कुल 32 पदक आए हैं।

दस सदस्यीय भारतीय टीम, अंतर्राष्ट्रीय क्रॉसबो शूटर एवं कोच आगरा निवासी रजत विज के नेतृत्व में चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन

वर्ल्ड क्रॉसबो चैंपियन बनीं हिना

hina of agra won five medals in shooting in US

फोटो- रजत विज के वाल से

पांच पदक जीतने के बाद हिना विज को चैंपियन घोषित किया गया। हिना पहली महिला वर्ल्ड क्रॉसबो चैंपियन बनीं।

15 देशों के बीच हुई अंतिम दो प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहा। मैच प्ले राउंड के ओपन लेडीज स्पोर्ट्स कैटेगरी में रजत और फॉरेस्ट राउंड के मिक्स्ड डबल में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed