{"_id":"ab758c52-28b2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"himachal-women-leaders-audio-clip-create-suspense","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: महिला नेत्री की ऑडियो क्लिप से खलबली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिमाचल: महिला नेत्री की ऑडियो क्लिप से खलबली
शशिभूषण पुरोहित/धर्मशाला
Updated Wed, 07 Nov 2012 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के ठीक दो दिन बाद एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल की वरिष्ठ महिला नेत्री की ऑडियो क्लिप ने हिमाचल की सियासत में खलबली मचा दी है। ‘अमर उजाला’ के हाथ लगी छह मिनट 34 सेकेंड की इस ऑडियो क्लिप में कांगड़ा जिला के एक विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी की ही नेत्री द्वारा भितरघात का पूरा मजमून शामिल है।
विज्ञापन
हालांकि फोन से टैप हुई इस ऑडियो क्लिप की प्रमाणिकता की किसी तरह की कोई जांच नहीं हुई है और न ही पार्टी के किसी नेता या कार्यकर्ता ने हाईकमान से शिकायत की है। लेकिन लगातार छह मिनट 4 सेकेंड तक उक्त नेता का नजदीकी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के पूरे फीडबैक सहित पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ योजना पर इनपुट मांगता हुआ सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इस ऑडियो क्लिप ने कांगड़ा जिला के ही एक अन्य बड़े नेता के भी कथित षड्यंत्र में शामिल होने का खुलासा किया है। कार्यकर्ता और नेता के बीच हुए वार्तालाप के मुताबिक कहा गया है कि उक्त नेता भी फलां निर्दलीय प्रत्याशी को सपोर्ट कर रहे हैं। अगर उनका समर्थन और सहयोग और ज्यादा मिल जाता है तो पार्टी प्रत्याशी को हराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
क्या है ऑडियो क्लिप में ?
कार्यकर्ता: जी मैं घर पहुंच गया हूं.... आज मैं अकेला गया था।
मैंने चेकिंग कर ली है....(निर्दलीय प्रत्याशी का नाम लेकर) उसकी पोजीशन डे वाई डे इंप्रूव कर रही है।
नेत्री : किसकी
फिर से निर्दलीय प्रत्याशी का नाम
कार्यकर्ता : उसने 50 प्रतिशत से ज्यादा गेन कर लिया है....
अभी भी उसकी.... मैं जब साढे़ नौ बजे...नौ सवा नौ बजे जब घर से निकला था तो उसकी मीटिंग ...गांव में थी। बाकी यह है कि ऊपर और बाजार में तो उसका थोड़ा इंपेक्ट है। पर..थोड़ा सा साथ मिल जाए तो...
नेत्री: हां
नेता : (दूसरे दल के प्रत्याशी का नाम) उनकी क्या पोजीशन है...
कार्यकर्ता : ऐसा है कि तीन नंबर वार्ड में तो प्रॉब्लम क्रिएट हुई है...
नेता : कहां
कार्यकर्ता : तीन नंबर वार्ड में...यहां लेडीज वगैरह ने उन्हें अच्छा नहीं माना है।
नेता : अच्छा ठीक है
कार्यकर्ता : तो आप बताओ क्या करना है, कैसे करना है
नेता : हूं... ठीक है। पर मैं अभी आपको और सीआईडी देती हूं, किस तरह से करना है, एक दो दिन में बताती हूं
कार्यकर्ता : एक दो दिन में? लेकिन मैम टाइम तो थोड़ा रह गया है। लेकिन एक बात बताओ यह जो आपकी टीम उधर जा रही है, इनका क्या रोल है?
नेता: इनका रोल तो जो मेरे साथ था, वही रोल है, पैसा बनाना।
नेता : मैंने सुना है कि सारी फंडिंग तो हो रही है वो ... ... के थ्रू हो रही है।
नेता : हां....नाम लेकर।
कार्यकर्ता : इनके पास जो पैसा-वैसा दे रहे हैं वही काम कर रहे हैं
नेता: यह सुना है मैंने भी, अब भगवान जाने
कार्यकर्ता : एक बात है कि अगर पैसे के लिए उधर जा सकते हैं तो हम पैसा फेंकते हैं और इनको इधर ले आते हैं।
नेता : ये लोग लास्ट मोमेंट पर देखेंगे कि किसका पलड़ा भारी है, उस तरफ चले जाएंगे।
कार्यकर्ता : (एक बड़े नेता का नाम लेकर) ...फलां साहब वगैरह का क्या है जी?
नेता : वो कर रहे हैं
कार्यकर्ता : चलो ठीक फिर आप जैसा भी है...मैं कल रात आपको बाकी इन्फार्मेशन देता हूं।
नेता: ठीक है
कार्यकर्ता : मैं कल रात आपको इसी नंबर से इसी समय फोन करूंगा....