फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   himachal will be developed as gujarat says modi

'हिमाचल में भी होगा गुजरात जैसा विकास'

Mon, 29 Oct 2012 02:28 PM IST
मंडी/इंटरनेट डेस्क
मंडी/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Oct 2012 02:28 PM IST
विज्ञापन
himachal will be developed as gujarat says modi

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मंडी में जनसभा को संबोधित कर धूमल सरकार की प्रशंसा की। चुनावी रैली में मोदी ने लोगों से कहा कि उनका हिमाचल से गहरा नाता है इसलिए वह यहां आए हैं। पुरी दुनिया में गुजरात का विकास चर्चा का विषय है और यही विकास यहां पर भी आने वाले पांच सालों में होगा। इसके साथ ही मोदी ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।

विज्ञापन


भाजपा के फायर ब्रांड नेता मोदी ने केंद्र सरकार और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हें जनता की परवाह नहीं है तभी तो वे महंगाई पर रोक नहीं लगा रहे हैं। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को मौनमोहन सिंह की संज्ञा दी।          
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि बार बार सरकार बदलने से ही विकास नहीं होता है। हिमाचल प्रदेश ने जो भी विकास किया है वह अपने बलबूते पर किया है और इसमें केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इंडक्शन चूल्हा लहराते हुए कहा कि धूमल सरकार का यह चूल्हा कांग्रेस को जलाकर खाक कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed