{"_id":"42c4282a-2697-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"himachal-pradesh-election-dhumal-expects-more-than-45-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल ने किया दावा, 45 से अधिक सीटें जीतेंगे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धूमल ने किया दावा, 45 से अधिक सीटें जीतेंगे
हमीरपुर/ब्यूरो
Updated Sun, 04 Nov 2012 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया कि हिमाचल में भाजपा 45 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। कांग्रेस की दिल्ली रैली केंद्र सरकार की विदाई रैली साबित होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मौसम पर दिल्ली का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, बल्कि हिमाचल का प्रभाव दूसरे प्रदेशों पर पड़ता है।
विज्ञापन
हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने के बाद दिल्ली में यूपीए का पतन भी निश्चित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से हर वर्ग परेशान है तथा जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का लालायित हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को समीरपुर में मतदान करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार ने पांच वर्ष लोगों की सेवा की है तथा इसके बल पर जनता भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में नया इतिहास बनने जा रहा है, मिशन रिपीट होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम आदमी को राहत प्रदान की है। महिलाओं के हित में भी कई कल्याणकारी योजनाएं भाजपा सरकार ने चलाईं। महिलाओं ने मतदान में सबसे अधिक रुचि दिखाकर भाजपा को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय तीसरी पार्टियां आती हैं और चुनाव समाप्त होते ही वजूद खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस दो ही दलों की लड़ाई है तथा अन्य का कोई अस्तित्व नहीं है। दिल्ली में रविवार को आयोजित कांग्रेस की रैली पर कहा कि कांग्रेस की दिल्ली रैली केंद्र सरकार की विदाई रैली साबित होगी। इसके बाद कांग्रेस का सफाया होता जाएगा। केंद्र की यूपीए सरकार ने लोगों को जख्म देने के सिवाय कोई और काम नहीं किया है। इसके चलते जनता कांग्रेस व यूपीए से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती है। हिमाचल के बाद गुजरात से भाजपा की मुहिम को बल मिलेगा।