{"_id":"6a9da9e6-2559-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"himachal-pradesh-election-at-a-glance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, हिमाचल चुनाव को एक नजर में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जानिए, हिमाचल चुनाव को एक नजर में
विजय जैन/नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Nov 2012 07:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी? बीजेपी का ताज बचेगा? या राजधानी में निगम चुनाव की तरह अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेगा। मतदाताओं को रिझाने का काम शुक्रवार को खत्म हो गया। अब बारी फैसले की है। इसका फैसला वहां के मतदाता रविवार को करेंगे, हालांकि चुनाव का परिणाम जानने के लिए डेढ़ महीने तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
गुजरात में भी चुनाव संपन्न होने के बाद 20 दिसंबर को यहां वोटों की गिनती होगी। मुख्य बात यह है कि हिमाचल चुनाव में भाजपा और कांग्रेस जैसे बड़े दलों के अलावा 12 अन्य छोटे दल भी मैदान में हैं, जो मुख्य पार्टियों कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देंगे।
विज्ञापन
चुनाव पर एक नजर
कुल सीटें - 68
आरक्षित सीट - 20
मतदान - 4 नवंबर को
वोटों की गिनती - 20 दिसंबर
कुल उम्मीदवार - 459
महिला उम्मीदवार - 34
कुल मतदाता
पुरुष - 23,76,587
महिला - 22,31,772
कुल - 46,08,359
2007 का परिणाम
पार्टी सीट वोट पर्सेंटेज
बीजेपी 41 43.78
कांग्रेस 23 39.54
अन्य 4 17.68
वोटिंग 71 फीसदी
वोटिंग बढ़ेगी क्या?
पिछले कुछ सालों से जिस तरह से तमाम चुनावों में वोटिंग बढ़ने का जो ट्रेंड दिखा है क्या वह हिमाचल प्रदेश में भी जारी रहेगा? दरअसल हिमाचल देश के उन चंद राज्यों में शामिल है, जहां कमोबेश वोटिंग औसत बेहतर रहा है। ऐसे में अगर खुद मतदान प्रतिशत अपना रेकॉर्ड सुधार ले तो निश्चित तौर पर यह बड़ी बात होगी। तमाम राजनीतिक दल और चुनाव आयोग भी 75 फीसदी वोटिंग का अनुमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवारों को अन्य दलों की चुनौती
1. हिलोपा - महेश्वर सिंह की अगुवाई में हिलोपा 36 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महेश्वर सिंह के साथ ही पूर्व विधायकों नवीन धीमान, दूलोराम, बाबू राम मंडयाल, कर्मदेव धर्माणी, श्यामा शर्मा, विधायक खुशीराम बालनाटाह, निंजू राम, चेतराम नेगी पर दांव।
2. वामदल - सीपीआई (एम) 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पूर्व विधायक राकेश सिंघा, टिकेंद्र पंवर, कुलदीप सिंह तंवर, कुशाल भारद्वाज आदि मजबूत प्रत्याशी। सीपीआई ने 6 सीटों पर प्रत्याशी दिए हैं।
3. बसपा - मायावती ने 2007 के चुनाव में सात फीसदी से ज्यादा वोट यहां लिए थे। इस बार भी पार्टी ने 68 में से 66 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। दलित वोट झटकने को मायावती ने खुद यहां जनसभाएं कीं।
4. तृणमूल कांग्रेस - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी कुल 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक ओपी रतन जैसे कई नामी प्रत्याशी मैदान में हैं।
5. समाजवादी पार्टी - उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के बाद मुलायम सिंह यादव की पार्टी हिमाचल में 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि कोई नामी चेहरा इनके पास नहीं है।
6. एनसीपी - शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी महाराष्ट्र से हिमाचल आई है। 13 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं और पूर्व मंत्री राधारमण शास्त्री शिमला शहर से प्रत्याशी हैं।
7. लोक जनशक्ति पार्टी - रामविलास पावसान की लोकजनशक्ति पार्टी ने 18 सीटों पर प्रत्याशी दिए हैं। पूर्व विधायक सदानंद चौहान मुख्य चेहरा हैं।
8. अन्य दल - हिमाचल स्वाभिमान पार्टी 15, शिवसेना 4, भारतीय बहुजन पार्टी 2, इंडियन जस्टिस पार्टी और हिंदुस्तान निर्माण दल 1-1 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
वीरभद्र नहीं, धूमल के खिलाफ माकपा प्रत्याशी
माकपा ने हमीरपुर सीट पर मुख्यमंत्री धूमल के खिलाफ अनिल मनकोटिया के रूप में युवा प्रत्याशी दिया है, लेकिन शिमला ग्रामीण सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ माकपा या भाकपा की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया था। हालांकि पहले यहां से राजीव ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया था।