{"_id":"107e7bf8b54d1ec9ff326c68726e877c","slug":"himachal-pradesh-board-class-12th-results-expected-on-may-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल बोर्ड के 12वीं के नतीजे कल संभव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिमाचल बोर्ड के 12वीं के नतीजे कल संभव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 05 May 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के बारहवीं के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने जानकरी देते हुए कहा कि हायर सेकेंडरी एजुकेशन का परीक्षा परिणाम 03 मई को घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जारी की गयी विज्ञप्ति के मुताबिक साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किए जा सकते हैं। पिछले वर्ष बोर्ड ने बारहवीं का परीक्षा परिणाम 06 मई को घोषित किया था। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने यह वार्षिक परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की थी।
विज्ञापन
इस वर्ष बोर्ड ने यह परीक्षा राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर 05 मार्च को शुरू की थी जो 27 मार्च को सम्पन्न हुई। बोर्ड ने परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी से की थी जबकि आखिरी परीक्षा फ़िलॉसफ़ी से हुई थी। बोर्ड ने रिजल्ट समय पर घोषित करने के लिए सभी मूलभूत तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में आयोजित बारहवीं परीक्षा में 65.01% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। बोर्ड ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि दसवीं के परीक्षा परिणाम 18-20 मई के बीच घोषित किए जाने की संभावना है।
अमर उजाला की पूरी टीम छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं देता है।
छात्र बारहवीं के परीक्षा परिणाम results.amarujala.com पर देख सकते हैं।