{"_id":"080d4002-7b0d-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"himachal-government-cancels-land-lease-of-ramdevs-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार ने दिया बाबा रामदेव को झटका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस सरकार ने दिया बाबा रामदेव को झटका
शिमला/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने योगगुरु बाबा रामदेव को बड़ा झटका दिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने पतंजलि योगपीठ केंद्र खोलने के लिए सोलन के साधुपुल में दी गई 96 बीघा भूमि की लीज डीड रद करने का फैसला लिया है। इस बारे में अब बाबा को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
धूमल सरकार ने जनवरी 2010 में महज 17 लाख रुपए में यह भूमि बाबा को दी थी। कैबिनेट ने चार ग्राउंड के आधार पर इस सौदे को खारिज किया। जमीन आचार्य बालकृष्ण को दी गई, जो भारतीय नहीं हैं। रजिस्ट्री के लिए जीपीए लेकर ललित मोहन नाम का व्यक्ति आया, जबकि योगपीठ का स्वामित्व बाबा रामदेव के पास है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हरिद्वार के बाद यहां देश में दूसरा पतंजलि योगपीठ स्थापित करने का प्रस्ताव था। प्रथम चरण में यहां दो मंजिला भवन बन चुका था। इसमें योग एवं आयुर्वेद शिक्षा दी जानी थी। साथ ही जड़ी-बूटी बिक्री केंद्र, प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल और औषधि उद्यान आदि भी बन चुके हैं। यहां 27 फरवरी से ओपीडी और परामर्श केंद्र की सुविधाएं मिलनी शुरू होनी थीं।
विज्ञापन