{"_id":"b1fe8170-25ea-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"himachal-election-use-your-voting-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल चुनाव: घर से निकलें और जरूर करें मतदान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिमाचल चुनाव: घर से निकलें और जरूर करें मतदान
विजय जैन
Updated Sun, 04 Nov 2012 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर लोग बड़े काम करने में लेट होने पर कहते हैं कि 'अरे ये काम कोई बटन है क्या जो दबाया और हो गया', मगर जनाब 4 नवंबर यानि आज एक ऐसा दिन है जब आप अपने शहर ही नहीं बल्कि स्टेट को अपने मन के मुताबिक बदल सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको एक 'बटन' ही दबाना है, जी हां, 4 नवंबर को देवभूमि हिमाचल में चुनाव हैं। आपको अभी से मोस्ट इंम्पॉर्टेंट असाइनमेंट की लिस्ट में ये जोड़ना होगा कि आप आज वोट डालने जाएंगे, भले ही ठंड हो, तबीयत नासाज हो, घर या बाहर का कोई जरूरी काम हो... आप वोट जरूर डालेंगे।
विज्ञापन
क्योंकि यदि आप ये सोच रहे हैं कि भला आपके एक वोट डालने या ना डालने से क्या फर्क पड़ेगा तो यह भी सोच लीजिये कि अगले पांच साल आपको नेताओं या सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं रहेगा। किसी भी तरह की बदइंतजामी, भ्रष्टाचार, नारकीय स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों में आप भी हैं, जिन्होंने वोट नहीं किया।
विज्ञापन
वोट करिए मगर सोच समझ कर
हां, आपके वोट से बदलाव तभी आएगा जब आप भी सोच समझ कर अपने अधिकार का यूज करेंगे। बटन आपको उस शख्स के लिए दबाना होगा जिसके बारे में आप विश्वास से कह सकें कि वह शख्स धर्म, जाति, क्षेत्र की राजनीति से ऊपर उठ कर आपके दु:ख दर्द को खुली आवाज दे सकता है। वह आपके और आपके आस-पास की प्रॉब्लम्स को दूर करने का जज्बा रखता है।
विज्ञापन
वोट करने के फायदे
- आप देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने का हक अदा करेंगे।
- आपको अफसोस नहीं होगा कि आप डेमोक्रेसी के इस सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं बनें।
- आपका पसंदीदा कैंडीडेट जीते या हारे, कम से कम आप अपना एक बड़ा फर्ज अदा करेंगे।
- आप उन लोगों को सबक सीखा सकेंगे जिन्होंने आपको सिर्फ बेवकूफ बनाने का काम किया है।
- आप उन लोगों को इस लड़ाई से बाहर भी कर सकेंगे जो आपकी नजर में समाज के दुश्मन हैं।
वोट न करने का नुकसान
- आपके वोट ना करने से उन लोगों को फायदा पहुंचेगा जिनके लिए राजनीति खाने-कमाने का धंधा है।
- धर्म, जाति और धन-बल की पॉलिटिक्स करने वालों के लिए कुर्सी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
- कम वोट परसेंट में वो लोग आपके रहनुमा बनेंगे जिन्हें महज 10-15 परसेंट लोगों ने पंसद किया होगा।
- बिके हुए लोग तय करेंगे कि पांच सालों तक कौन आप पर शासन करेगा और आप कुछ नहीं कर सकेंगे।
- आप वोट न डालकर डेमोक्रेटिक सिस्टम सिस्टम की आत्मा की हत्या करेंगे।
2007 का परिणाम
पार्टी---सीट---वोट (फीसदी)
बीजेपी---41---43.78 फीसदी
कांग्रेस---23---39.54 फीसदी
अन्य---4---17.68 फीसदी
वोटिंग---71 फीसदी
वोटिंग बढ़ेगी क्या?
पिछले कुछ सालों से जिस तरह से तमाम चुनावों में वोटिंग बढ़ने का जो ट्रेंड दिखा है क्या वह हिमाचल प्रदेश में भी जारी रहेगा? दरअसल हिमाचल देश के उन चंद राज्यों में शामिल है, जहां कमोबेश वोटिंग औसत बेहतर रहा है। ऐसे में अगर खुद मतदान प्रतिशत अपना रेकॉर्ड सुधार ले तो निश्चित तौर पर यह बड़ी बात होगी। तमाम राजनीतिक दल और चुनाव आयोग भी 75 फीसदी वोटिंग का अनुमान कर रहे हैं।
दिग्गजों की अपील
मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने लोगों का आह्वान किया कि स्वच्छ सरकार बनाने के लिए मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि हर वोट का अपना महत्व होता है और एक वोट भी जीत-हार का कारण बन सकता है। हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने प्रदेशवासियों से बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में एक-एक मत का महत्वपूर्ण स्थान है और सभी को अपनी सूझ-बूझ और सही ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इसी से किसी भी देश और राज्य में लोकप्रिय सरकार का गठन होता है।