नए साल में महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर महंगा
नए वर्ष में इंडियन ऑयल समेत तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका देते हुए बगैर सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी।
बढ़ी हुई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं हैं। तेल कंपनियों के इस निर्णय से सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन बगैर सब्सिडी वाले मिट्टी तेल को 1.05 रुपया प्रति लीटर सस्ता कर दिया गया है। विमानन कंपनियों को फायदा होगा क्योंकि हवाई जहाज र्का इंधन -एटीएफ- 10 फीसदी सस्ता हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हुई फेरबदल के फलस्वरूप सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2016 से घरेलू बाजार में भी बगैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर, बगैर सब्सिडी वाले मिट्टी तेल और एटीएफ की कीमतों में फेरबदल किया है।
और अब ये हो गए दाम
बगैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत अब दिल्ली में 657.50 रुपये हो गई है
जो कि पहले के मुकाबले 49.50 रुपये महंगी है। इस निर्णय से 58.50 लाख वैसे
एलपीजी ग्राहक भी प्रभावित होंगे जिन्होंने अपने मन से सब्सिडी छोड़ी है।
तेल
कंपनियों ने एटीएफ की कीमतों में भी फेरबदल किया है। अब दिल्ली में एटीएफ
की कीमत 39892.32 रुपये प्रति किलो लीटर हो गई है जो कि पहले के मुकाबले
9.99 फीसदी सस्ता है। इससे पहले 1 दिसंबर 2015 को भी एटीएफ 1.17 फीसदी
सस्ता हुआ था।
इसलिए माना जा रहा है कि हवाई जहाज का किराया सस्ता होगा
क्योंकि विमानन कंपनियों का 50 फीसदी खर्च ईंधन का ही होता है। तेल
कंपनियों ने बगैर सब्सिडी वाले मिट्टी तेल की कीमत में भी प्रति लीटर 1.05
रुपये की कटौती की है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 43.19 रुपये प्रति लीटर हो
गई है।