फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hightech bhagwat geeta will tell stanza by touch

आ गई बोलती गीता, छूते ही सुनाएगी श्लोक

Sat, 06 Apr 2013 11:39 AM IST
गोरखपुर/रबीश श्रीवास्तव
गोरखपुर/रबीश श्रीवास्तव Updated Sat, 06 Apr 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
hightech bhagwat geeta will tell stanza by touch

तकनीक और आध्यात्म के अनूठे संगम के चलते अब बाजार में बोलती गीता भी उपलब्ध हो गई है। मल्टीमीडिया प्रिंट रीडर (एमपीआर) के माध्यम से यह संभव हुआ है।

विज्ञापन


190 पेज वाली इस गीता में सेंसर के माध्यम से बार कोडिंग की गई है। लोग जिस श्लोक को सुनना चाहेंगे, उसे एमपीआर के जरिए छूते ही सुन लेंगे। पहले मूल संस्कृत श्लोक हैं, फिर हिंदी रूपांतरण।
विज्ञापन


गीता प्रकाशन के व्यवस्थापक प्रहलाद ब्रह्मचारी ने बोलती गीता का प्रकाशन कराया है। संस्कृत में आवाज रामसुखदास जी की है, तो इसका हिंदी अनुवाद मनमोहन महाराज ने किया है। तकनीकी सहयोग आदर्श प्राइवेट लिमिटेड भोपाल और प्रकाशन गोरखपुर के गीता प्रकाशन ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में इसकी इसकी एक हजार प्रतियां प्रकाशित कराई गई हैं। गीता प्रकाशन के व्यवस्थापक प्रह्लाद ब्रह्मचारी के मुताबिक, विश्व में गीता को लेकर यह पहला प्रयास है। एमपीआर पेन की मदद से श्लोकों को संस्कृत और हिंदी में सुना जा सकता है।


किताब के साथ ही यह एमपीआर पेन के रूप में भी उपलब्ध है। इसे पॉकेट में आसानी से रखा जा सकता है और कंप्यूटर, लैपटॉप में लगाकर गीता सुन सकते हैं। भविष्य में गुजराती और अंग्रेजी में भी इसे उतारने की योजना है।

कैसे पढ़ सकेंगे श्लोक
किताब के पहले पेज पर जो सूची दी गई है, उसमें किस पेज पर कौन सा श्लोक है, इसका पूरा विवरण है। सूची के आधार पर अगर कोई पेज संख्या 50 पर अंकित श्लोक को पढ़ना चाहता है, तो पन्ने पलटने की जरूरत नहीं है। इस पर बने बार कोडिंग पर एमपीआर को टच करते ही इस पेज संख्या पर अंकित गीता के श्लोक तुरंत सुनाई देने शुरू हो जाएंगे।

कीमत:- 3700 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed