फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Highly voting for eighth phase loksabha election

बंगाल ने बाजी मारी, हिमाचल-उत्तराखंड में टूटे पुराने रिकॉर्ड

Wed, 07 May 2014 10:31 PM IST
Updated Wed, 07 May 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
Highly voting for eighth phase loksabha election

पिछले चरणों की तरह लोकसभा चुनाव के आठवें चरण में भी बुधवार को सात राज्यों की 64 सीटों पर जमकर मतदान हुआ। यूपी के अमेठी में वोटिंग के सभी पिछले रिकॉर्ड टूट गए तो अन्य जगहों पर भी मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया।

विज्ञापन


इस चरण में राहुल गांधी, वरुण गांधी, बसुदेव आचार्य, राजीव प्रताप रूढी, बेनी प्रसाद वर्मा, शांता कुमार, रामविलास पासवान, बीसी खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक समेत 1737 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है।
विज्ञापन


अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भाजपा की स्मृति ईरानी और आप के कुमार विश्वास से मुकाबला है। अमेठी में मतदाता पूरे उत्साह में दिखे, यहां 56 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। पिछले चुनाव में यहां 45.16 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल में टूटा ‌वोट‌िंग र‌िकॉर्ड

Highly voting for eighth phase loksabha election

आठवें चरण में सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में छह सीटों पर हुआ, वहां 82 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। आंध्र प्रदेश में 76 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 65, उत्तराखंड में 62, बिहार में 58, उत्तर प्रदेश में 56 और जम्मू-कश्मीर में करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

543 में से 502 सीटों पर मतदान प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। शेष 41 सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे। आंध्र प्रदेश में सीमांध्र की 25 लोकसभा सीटों के साथ ही विधानसभा की 175 सीटों के लिए भी वोट डाले गए।

मतदान के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा भी खबर है। गोलीबारी में बिहार में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अमेठी में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। पश्चिम बंगाल में तृणमूल और माकपा के कार्यकर्ताओं की झड़प की भी खबर है।

टूटे कई र‌िकॉर्ड

Highly voting for eighth phase loksabha election
पश्चिम बंगाल 6 सीट 82 प्रतिशत
आंध्र प्रदेश 25 सीट 76 प्रतिशत
यूपी 15 सीट 55.52 प्रतिशत
बिहार 7 सीट 58 प्रतिशत
हिमाचल 4 सीट 65 प्रतिशत
जम्मू-कश्मीर 2 सीट 50 प्रतिशत
उत्तराखंड 5 सीट 62 प्रतिशत।

यूपी: इलाहाबाद 56.8 (2009 में 43.5)
फूलपुर में 55.6 फीसदी (2009 में 41.5)
प्रतापगढ़ में 52.7 (2009 में 39.3 फीसदी)
कौशांबी में 54.5 फीसदी (2009 में 38 फीसदी)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed