फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   highcourt did not say menopausal women cannot be raped

बुजुर्ग महिला से रेप मामले में कोर्ट की सफाई

Wed, 05 Nov 2014 10:56 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
highcourt did not say menopausal women cannot be raped

सोशल मीडिया पर हंगामे के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के उस निर्णय पर सफाई आई है, जिसमें उसने दुष्कर्म के आरोपी को रिहा करने कारण पीड़िता का रजोनिवृत्त हो जाना बताया था।

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच ने 65 साल की महिला के दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को रिहा कर दिया था। अच्छेलाल (49) नामक व्यक्ति पर एक महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोप था। निचली अदालत ने मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस प्रदीप नंद्राजोग और मुक्ता गुप्ता की खंडपीठ ने मामले में आरोपी को रिहा करते हुए कहा कि महिला की उम्र 60 साल से अधिक थी, इसलिए उसे दुष्कर्म पीड़िता नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अदालत के निर्णय की गलत व्याख्या'

highcourt did not say menopausal women cannot be raped

सोशल मीडिया में हंगामे के बाद दो जजों में से एक जज के कार्यालय ने सफाई दी और कहा मामले में 'रजोनिवृत्त' शब्द पर अधिक जोर दिया जा रहा है, जबकि आरोपी की रिहाई के अन्य कारण थे।

सफाई में कहा गया है कि जजों की बेंच ने कभी ये नहीं माना‌ कि पीड़िता का रेप नहीं किया जा सकता क्योंकि उसने रजोनिवृत्त की उम्र पार कर ली है या उस उम्र मे महिला के साथ बलपूर्वक बनाया गया संबंध रेप नहीं है।

जज के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि रजोनिवृत्त शब्द को अलग रखा जाना चाहिए और उसे आरोपी को रिहा करने के कारण के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। निर्णय में कहीं ये नहीं कहा गया है कि आरोपी को इसलिए रिहा किया गया है क्योंकि कोर्ट मानती है कि जो महिला रजोनिवृत्त हो चुकी है, उसका दुष्कर्म नहीं किया जा सकता। ये अदालत के निर्णय की बिलकुल गलत व्याख्या है।

मेडिकल रिपोर्ट भी थी रिहाई का आधार

highcourt did not say menopausal women cannot be raped

31 अक्टूबर के अपने फैसले में जस्टिस प्रदीप नंद्राजोग और मुक्ता गुप्ता ने निचली अदालत के उस फैसले को रद्द कर दिया था, जिसमें अच्छेलाल को एक महिला के दुष्कर्म और हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। महिला उस समय शराब पिए हुए ‌थी।

अदालत ने अपनी सफाई में कहा कि आरोपी को इसलिए रिहा किया गया क्योंकि उसकी ये बिलकुल अंदाजा नहीं था कि महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने से उसकी मौत हो जाएगी और उसने ये जानबूझकर भी नहीं किया।

उसे दुष्कर्म के अरोपों से बरी कर दिया गया क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया ‌‌था कि दोनों के बीच शराब पीने के बाद सहमति से शारीरिक संबंध बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed