फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   high voltage drama between aap minister somnath Bharti amd delhi police

किन्नरों ने आप कार्यकर्ताओं को पीटा

Fri, 17 Jan 2014 05:05 PM IST
Updated Fri, 17 Jan 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
high voltage drama between aap minister somnath Bharti amd delhi police

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बुधवार रात किन्नरों ने जमकर पिटाई कर दी। ये वाकया कानून मंत्री सोमनाथ भारती के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद घटा।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार की रात मालवीय नगर इलाके में कानूनमंत्री सोमनाथ भारती ने ड्रग्स और सेक्स रैकेट चलाने वालों के खिलाफ छापा मारा।

मौके पर पुलिस और मंत्री के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। इस बीच ही आप कार्यकर्ताओं ने पास खड़े कुछ किन्नरों पर भी जिस्मफरोसी का आरोप लगा दिया।

जिसके बाद किन्नर भड़क गए और उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। किन्नरों ने कुछ आप कार्यकर्ताओं की पिटाई भी कर दी।

कैसे शुरु हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

high voltage drama between aap minister somnath Bharti amd delhi police

कानून मंत्री और पुलिस का ड्रामा बुधवार को मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन गांव में रात करीब 12 बजे शुरू हुआ। कानून मंत्री भारती मीडिया के साथ खिड़की गांव पहुंचे थे।

आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि नाइजीरियाई युवतियां जिस्मफरोशी के साथ ड्रग्स का धंधा करती हैं। इलाके के लोगों ने इस बात की शिकायत कई बार की थी।

यहां एक बिल्डिंग है, जिसमें काफी तादाद में नाइजीरियाई रहते हैं। इस बिल्डिंग में एक शख्स को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया था। सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ। उसके बाद सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

नाइट जीओ एसीपी बीएस जाखड़ मौके पर पहुंचे। कानून मंत्री ने एसीपी और मालवीय नगर थानाध्यक्ष विजय पाल समेत अन्य पुलिस अफसरों को बिल्डिंग में छापा मारने को कहा। साथ ही लग्जरी कारों में बैठे लड़कों के साथ विदेशी लड़कियों से पूछताछ करने का निर्देश दिया, मगर पुलिस ने दबिश देने से मना कर दिया। इस पर नोकझोंक ज्यादा बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून मंत्री और एसीपी में नोंक-झोंक

high voltage drama between aap minister somnath Bharti amd delhi police

कानून मंत्री सोमनाथ भारती के बार-बार कहने पर पुलिस बिल्डिंग में छापा मारने को तैयार नहीं हुई। उसके बाद कानून मंत्री मीडिया के सामने ही सख्त लहजे में पुलिसकर्मियों को कानून पाठ पढ़ाने लगे।

बहस के दौरान जब कानून मंत्री ने एसीपी की तरफ अंगुली दिखाते हुए कहा कि ऐ मिस्टर एसीपी तो एसीपी ने भी उंगली उठाते हुए कहा ऐ मिस्टर मिनिस्टर... आई रेस्पेक्ट यू बट डोंट क्रॉस योर लिमिट।

एसीपी ने कानून मंत्री से कहा कि दिल्ली पुलिस उनके अंडर में नहीं आती। एसीपी से पहले कानून मंत्री की मालवीय नगर थानाध्यक्ष विजय पाल से नोंकझोंक हुई थी।

विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं पर भड़के किन्नर

high voltage drama between aap minister somnath Bharti amd delhi police

ड्रामे के दौरान एक मारुति वैन कार मौके पर पहुंची। उसमें कुछ किन्नर बैठे हुए थे।

आप कार्यकर्ताओं ने यह कहकर हंगामा कर दिया कि ये भी जिस्मफरोशी करवाते हैं। इस पर किन्नर भड़क गए और साथियों को मौके पर बुला लिया।

बताया जा रहा है कि इस आरोप पर किन्नर आप कार्यकर्ताओं से भिड़ गए और कुछ की पिटाई कर दी। यह ड्रामा भी करीब आधे घंटे तक चलता रहा। किन्नरों के हंगामे के चलते मौके पर भगदड़ मच गई। उन्होंने मौके पर पथराव भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed