{"_id":"075ad484248da4444abc8edd995cde4c","slug":"high-speed-trains-in-railway-budget-2015-hindi-news-ap","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 रूटों पर चलेंगीं हाईस्पीड ट्रेनें, रेल मंत्री की घोषणा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
9 रूटों पर चलेंगीं हाईस्पीड ट्रेनें, रेल मंत्री की घोषणा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Feb 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने पहले रेल बजट में कई अहम घोषणाएं की हैं। देश के तीन प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के बीच की यात्रा को आसान बनाने के लिए उन्होंने हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-मुंबई के बीच की नौ ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर 160 से 200 किमी तक की जाएगी। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था से दोनों रास्तों पर एक रात में सफर करना संभव हो जाएगा।
विज्ञापन
सुरेश प्रभु ने कहा कि हाई स्पीड ट्रेनों और हाई स्पीड कॉरिडोर से मेक इन इंडिया अभियान में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्य रूटों पर हाई स्पीड ट्रेनों की संभावानाओं का अध्ययन करने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मोदी सरकार ने अपने पिछले बजट में भी ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर जोर दिया है। पिछले बजट में मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की घोषण की गई थी। मोदी सरकार का पहला रेल बजट सदानंद गौड़ा ने पेश किया था।