{"_id":"b38ad0a4-649a-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"high-drama-in-bjp-presidential-election-yashwant-may-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी की दूसरी पारी पर संकट, यशवंत देंगे चुनौती?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी की दूसरी पारी पर संकट, यशवंत देंगे चुनौती?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 22 Jan 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए टकराव बढ़ता जा रहा है। लालकृष्ण आडवाणी के बाद अब यशवंत सिन्हा भी नितिन गडकरी के विरोध में सामने आ गए हैं। यशवंत ने भाजपा कार्यालय से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म मंगवाया है।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यशवंत सिन्हा, नितिन गडकरी को दूसरा कार्यकाल देने से सहमत नहीं है। इसके अलावा वे आरएसएस का फैसला स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष पद के नामांकन करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी भी गडकरी के दोबारा ताजपोशी के खिलाफ हैं। वहीं संघ गडकरी को दोबारा अध्यक्ष बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। इस संबंध में संघ अडवाणी पर अपनी बात मनवाने के लिए दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन
हालांकि मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान लालकृष्ण आडवाणी और नितिन गडकरी एक ही मंच पर दिखे। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि शायद आडवाणी ने गडकरी को अपना समर्थन दे दिया है।
इससे पहले सोमवार को राम जेठमलानी के पुत्र महेश जेठमलानी ने भी नामांकन फॉर्म मंगवाया था। उनके बारे में भी कहा गया कि वह भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। हालांकि बाद में इस संभावना से पार्टी ने इनकार कर दिया।