फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   high court stayed the relies of film on aarushi till june 13

आरुषि पर बनी फिल्म की रिलीज पर 13 जून तक रोक

Sun, 11 May 2014 03:37 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 May 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
high court stayed the relies of film on aarushi till june 13

बांबे हाईकोर्ट ने कथित तौर पर नोएडा की आरुषि तलवार हत्याकांड पर बनी फिल्म रहस्य के रिलीज पर 13 जून तक के लिए रोक लगा दी है। हालांकि कोर्ट ने फिल्म के निर्माता को इसका प्रोमो दिखाने से नहीं रोका है।

विज्ञापन


जस्टिस वीएम कनाडे और जस्टिस अनिल मेनन की खंडपीठ ने कहा कि पहली नजर में उन्हें ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है जिससे कि फिल्म के प्रचार को रोका जाए।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद याचिका पर अंतिम सुनवाई गर्मी की छुट्टियों के बाद 13 जून को की जाएगी। आरुषि के माता-पिता नूपुर और राजेश तलवार ने याचिका दाखिल कर कहा है कि यह फिल्म उनकी बेटी की हत्या के बारे में तथ्यों से छेड़छाड़ कर बनाई गई है।
विज्ञापन


निचली अदालत ने तलवार दंपति को ही आरुषि का हत्यारा करार दिया है और वे जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed