फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   high court notice to narendra modi on wife jasodaben

पत्नी जसोदाबेन को लेकर मोदी को हाईकोर्ट का नोटिस

Fri, 18 Jul 2014 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Jul 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
high court notice to narendra modi on wife jasodaben

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर उनको नोटिस जारी किया है। याचिका वाराणसी से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अजय राय और माधव प्रसाद उपाध्याय ने दाखिल की है।

विज्ञापन


याचिका शुक्रवार को न्यायमूर्ति वीके शुक्ल के समक्ष प्रस्तुत हुई जिस पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को नोटिस जारी करते हुए छह सप्ताह में अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी को कोर्ट का नोटिस साधारण डाक और रजिस्टर्ड डाक के अलावा समाचार पत्रों में प्रकाशन के माध्यम से तामील कराने का कोर्ट ने निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में मोदी का निर्वाचन रद्द करने की मांग

high court notice to narendra modi on wife jasodaben

याचिका में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी ने अपने नामांकन पत्र में पत्नी जसोदाबेन से संबंधित पूरी जानकारियां नहीं दी हैं। उनकी आय से संबंधित कॉलम में पूरी जानकारी नहीं दी गई है। जबकि चुनाव आयोग की गाइड लाइन है कि नामांकन पत्र का कोई भी कॉलम अधूरा या खाली नहीं छोड़ा जा सकता है।

इसी प्रकार से वाराणसी में आयोजित भाजपा की रैली में करोड़ों रुपये खर्च किए गए जो चुनाव के लिए निर्धारित खर्च की सीमा से बहुत अधिक है। रैली में लाखों लोग बाहर के जिलों और प्रद्देशों से आए जिनको टोपियां, साड़ियां और दूसरी चीजें बांटी गई।

हजारों वाहनों का उपयोग हुआ और बड़े नेताओं के आने जाने में भी काफी रकम खर्च हुई। याचिका में मोदी का निर्वाचन रद्द करने की मांग की गई है। अजय राय की ओर से हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश नारायण शर्मा उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed