{"_id":"3c88882c-175e-11e2-ac17-d4ae52bc57c2","slug":"high-court-bans-chakravyuh-movie-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रव्यूह फिल्म के गाने 'महंगाई...' पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चक्रव्यूह फिल्म के गाने 'महंगाई...' पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Oct 2012 01:04 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' के गाने 'महंगाई...' पर रोक लगा दी है। इस मामले में बाटा इंडिया लिमिटेड की ओर याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने मामले में अंतिम फैसला होने तक गाने के प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फिल्म चक्रव्यूह के एक गाने 'बिड़ला हो या टाटा, अंबानी हो या बाटा, सबने अपने चक्कर में देश को है बांटा, अरे हमारे ही खून से इनका इंजन चले धकाधक, आम आदमी की जेब हो गई है सफाचट..’ में कथित तौर पर गरीबी और महंगाई के लिए देश के प्रमुख उद्योग घरानों का नाम लिया गया है। पहले इस गाने पर सेंसर बोर्ड ने भी आपत्ति उठाई थी, लेकिन बाद में फिल्म निर्माता की ओर से तर्क देने पर गाने को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद बाटा इंडिया लिमिटेड की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई कि इस गाने के कारण उसकी प्रतिष्ठा का हनन हुआ है। याचिका में कहा गया कि इस गाने को रिलीज करने और इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जानी चाहिए। याचिका में यह भी कहा गया कि कंपनी का ट्रेडमार्क और लोगो रजिस्टर्ड हैं, इसलिए इस उसका प्रयोग करना गलत है। कोर्ट ने अपने आदेश में अंतिम फैसला आने तक गाने के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन