{"_id":"f5a53ae6-9cf9-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"hese-are-all-irrelevant-questions-rahul-says-on-becoming-pm-and-getting-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी और प्रधानमंत्री बनने का सवाल गैर जरूरी: राहुल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शादी और प्रधानमंत्री बनने का सवाल गैर जरूरी: राहुल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Apr 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय उद्योग परिसंघ की बैठक में दिए भाषण में अपनी शादी और प्रधानमंत्री बनने के सवाल को अप्रासंगिक बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझसे प्रेस के लोग अक्सर पूछते हैं मैं शादी कब करूंगा। कोई कहता है, बॉस, आप प्रधानमंत्री कब बनने जा रहे हैं। कोई कहता है, नहीं आप प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। कुछ लोग कहते हैं, ऐसी संभावना है कि आप प्रधानमंत्री बन जाएं।'
विज्ञापन
पांच बातें, राहुल ने सीआईआई की बैठक में कहीं
उन्होंने कहा कि ये अमेरिकन पोलिंग चार्ट की तरह लगता है। 47.3 फीसदी संभावना है कि आप प्रधानमंत्री बनें।
कांग्रेस उपध्यक्ष ने कहा, 'ये सभी अप्रासंगिक सवाल हैं। प्रांसगिक ये है कि आम आदमी को कैसे आवाज दी जाए।'
गौरतलब है कि हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि उनसे ये 'गलत सवाल' पूछा जाता है कि वे प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं। राहुल गांधी ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने के सवाल को गैरजरूरी बताया।
विज्ञापन
उनका ये बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस में सत्ता के दो केंद्रों को लेकर बहस चल रही है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की वकालत ये कहते हुए की है कि अलग प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदा व्यवस्था कारगर नहीं रही है।
हालांकि कांग्रेस ने दिग्विजय के बयान को खारिज कर दिया था। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा था कि पिछले नौ साल में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच जो संबंध है, ऐसे पहले कभी नहीं देखे गए। यह किसी भी लोकतंत्र के लिए भविष्य की आदर्श स्थिति है।