फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   here secrets of jayalalithaa's being

जयललिता की लोकप्रियता का राज: खाना, नमक, पानी सबकुछ अम्मा के नाम

Tue, 26 May 2015 10:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 May 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
here secrets of jayalalithaa's being

जयललिता ने पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद अपने ऑफिस के पहले ही दिन 1800 करोड़ रुपये की विकास और कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है।

विज्ञापन


इन योजनाओं में सड़कों के सुधार पीने के पानी की सुविधाएं और उन परिवारों की मदद करना शामिल है जिनकी मुखिया महिलाएं हैं। जयललिता ने कई ऐसी योजनाएं शुरू कर रखी हैं जिससे एक ओर आमजन राहत की सांस लेता है तो दूसरी ओर अम्मा की प्रसिद्धि भी बरकरार रहती है।
विज्ञापन


जयललिता ने तमिलनाडु में अपने नाम से बहुत ही ऐसी योजनाएं चला रखीं हैं जिसमें खाने से लेकर पानी और नमक तक शामिल है। आईये जानते हैं आगे की स्लाड्स मे किन किन कल्याणकारी योजनाओं में अम्मा का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अम्मा की कैंटीन

here secrets of jayalalithaa's being

अम्मा की कैंटीन। ये योजना सन् 2013 में शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत राज्य के लोगों को 1 रुपए से 5 रुपए तक में खाने की बेहतर उपलब्धता होती है।

अम्मा कैंटीन पर रोद लगभग ढाई लाख लोग खाना खाने आते हैं। लोकसभा में उनकी पार्टी के शानदार जीत के बाद उन्होंने 360 और अम्मा कैंटीन का उद्घाटन किया था।

इस कैंटीन की तारीफ विदेशों से आए डेलीगेट्स भी कर चुके हैं। पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने 201 और नए अम्मा कैंटीन का उद्घाटन विडियो कांफ्रेंस के जरिए किया है।

नमक भी सस्ते में

here secrets of jayalalithaa's being

जयललिता राज्य की जनता को नमक की सुविधा भी उपलब्ध कराने की पहल की थी। सन् 2014 में उन्होंने अम्मा नमक की शुरूआत की।

अम्मा नमक बाजार से आधे दाम पर बिकता है और इसकी 3 किस्में बाजार में उपलब्ध हैं। जिसमें डबल फोर्टिफाइड, रिफाइंड फ्री फ्लो आयोडाइज्ड और लो सोडियम नमक शामिल है।

राजनैतिक विशेषज्ञ इसे एक समतावादी या भेदभावरहित व्यवस्था स्थापित करने के लिए कदम मानते हैं। जयललिता का मानना रहा है कि राज्य लोगों की सेवा भी करे और उनकी कमाई भी हो।

पानी भी अम्मा का

here secrets of jayalalithaa's being

जयललिता ने राज्य के लोगों को साफ और सस्ता पानी उपलब्ध कराने के लिए अम्मा मिनरल वॉटर योजना की शुरुआत की। यह योजना साल 2013 में लॉंच की गई। जिसमें लोगो को 10 रुपए में 1 लीटर पानी मिलता है।

मिनरल वॉटर के लिए प्लांट राज्य परिवहन निगम की जमीन पर स्थापित किया गया है जो तिरुवल्लुवर में है। जयललिता की योजनाएं केवल खाने पीने के सामानों तक ही नहीं सीमित हैं।

बल्कि वो अपने राज्य के लोगों का स्वास्थ्य का ख्याल करते हुए अम्मा फार्मेसी की योजना भी चला रखी है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक दवा पर 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। भविष्य में छूट का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

घर भी बनवाती हैं अम्मा

here secrets of jayalalithaa's being

जयललिता ने राज्य के लोगो को राहत देने के लिए सस्ते दामों पर सीमेंट भी उपलब्ध करवा रखे हैं। इसे 'अम्मा सीमेंट' कहते हैं। ये योजना इसी साल जनवरी में लॉंच की गई है।

सरकार अपने पास 2 लाख टन सीमेंट का अपने पास रखती है। इसके अंतर्गत लोगों को एक सीमेंट की बोरी 190 रुपए की मिलेगी। सरकार द्वारा तंय किया गया सीमेंट का दाम बाजार से आधे पर होता है।

जयललिता ने लोगों को रोजगार देने के लिए 'अम्मा स्कीम' चला रखी है। इसके तहत गांव के लोगों को रोजगार की गारंटी दी गई है। जयललिता के समर्थक उन्हें 'अम्मा' के नाम से बुलाते हैं। इसीलिए उनके नाम से इन उत्पादों की बिक्री के कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे राज्य के लोगों को लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed