मथुरा में 'बसंती' बोली 3 मिनट और स्टेज गिर गया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांके बिहारी के नाम से गुंजायमान रहने वाले मथुरा-वृंदावन में इन दिनों सियासी भजन गूंज रहे हैं। एक तरफ भाजपा की ओर से मशहूर फिल्म शोले की बसंती हैं और दूसरी तरफ चौधनी अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी है।
जब से हेमामालिनी ने इलाके में चुनाव प्रचार शुरू किया है, आए दिन कोई न कोई खास खबर वहां से आ रही है। इस बीच मथुरा में उनके भाषण के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की थी।
बीच में रोकना पड़ा भाषण
मथुरा से भाजपा की उम्मीदवार और बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी दो घंटे देर से पहुंचीं, लेकिन उन्हें अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा, क्योंकि जिस मंच पर खड़े होकर वाले वोटरों से सहयोग मांग रही थी, वो एक हिस्सा ढह गया।
सैकड़ों लोग बसंती को देखने पहुंचे थे और पिछले तीन घंटे से इंतजार कर रही भीड़ बेकाबू होती जा रही थी। रात आठ बजे के करीब हेमामालिनी मथुरा के करीब रिफाइनरी में पहुंचीं, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक छोटी जनसभा का आयोजन किया था।
बसंती बोलीं, स्टेज गिर रहा है
हेमामालिनी जैसे ही अपनी ऑडी कार में सवार होकर मैदान में दाखिल हुईं, पुरुष, महिलाएं और बच्चे स्टेज की तरफ दौड़ पड़े। हालात काबू से बाहर हो गए और आयोजकों को ऐलान करना पड़ा कि लोग मंच से उतर जाएं, वरना जरूरत से ज्यादा वजन की वजह से वो गिर भी सकता है।
हालांकि, हेमामालिनी के दीवानों ने एक न सुनी और आखिरकार स्टेज का एक हिस्सा गिर गया। इस दौरान ड्रीम गर्ल सिर्फ तीन मिनट भाषण दे सकीं और इसका अंत, 'स्टेज गिर रहा है...' के साथ हुआ। इसके बाद वो जल्दी ही वहां से रवाना हो गईं।
दिख नहीं रही थीं, इसलिए चढ़े स्टेज पर
झाझन पट्टी में रहने वाले 50 वर्षीय राधेश्याम ने कहा, "हम तीन घंटे से इंतजार रहे थे और जैसे ही वो आईं, भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि हम किसी को भी देखने में कामयाब नहीं हो पाए। इसलिए हमने स्टेज पर चढ़ने का फैसला किया, ताकि उन्हें देख सकें।"
हेमामालिनी भाजपा के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं और लोगों से विकास के नाम पर वोट मांग रही हैं। इलाके के लोग उन्हें बसंती, बृज की गोपी और ड्रीम गर्ल कहकर पुकारते हैं।
भाजपा कार्यकर्ता जुटे इज्जत बचाने में
ड्रीम गर्ल ने कहा, "मथुरा को लंबे वक्त से नजरअंदाज किया जा रहा है और अगर आप मुझे चुनते हैं, तो मैं विश्वास दिलाती हूं कि इस हिस्से को एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा बनाया जाएगा। मैं यहां से सांसद बनने वाली पहली महिला बनूंगी।"
पार्टी कार्यकर्ता बाद में अपनी इज्जत बचाने के लिए यह कहते नजर आए कि स्टेज का गिरना इस बात का सबूत है कि उन्हें कितनी बड़ी तादाद में लोगों का समर्थन मिल रहा है। अब देखता है कि चुनावों में भाजपा की सियासी इज्जत बचती है या नहीं।