फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hema malini want to develop mathura

तस्वीरें: हाथों में अमर उजाला और दिल में कान्हा का ब्रज

Sat, 22 Aug 2015 01:22 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
hema malini want to develop mathura

सांसद हेमामालिनी की तमन्ना कान्हा के ब्रज को विकास के पंख लगाने की है। वह चाहती हैं कि यह भूमि खूबसूरत दिखाई दे। यहां न गंदगी हो, न टूटी सड़कें।

विज्ञापन


यहां के लोगों को शिक्षा के साथ रोजगार के साधन भी इसी पवित्र भूमि पर उपलब्ध होने चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कई प्रोजेक्ट का प्रपोजल दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद ने कहा कि विकास की रफ्तार बहुत धीमी है। जो चाहती हैं, वह हो नहीं रहा है। उनकी इच्छा मथुरा के बेहतर विकास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कई बिंदुओं पर बात की है। मुलायम सिंह जी ने भी उन्हें सहयोग का वादा किया है। लेकिन किसी भी कार्य को अमल में आने के लिए वक्त लगता है। उसकी लंबी प्रक्रिया है।

सांसद हेमामालिनी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को यहां के लिए कुछ प्रपोजल दिए हैं। इसमें आईटी हब, गर्ल्स यूनिवर्सिटी भी है। मुंबई की तर्ज पर यहां गर्ल्स के लिए यूनिवर्सिटी स्थापित होनी चाहिए, जिसमें सभी तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम हों।

एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भी बने

hema malini want to develop mathura

एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भी यहां स्थापित हो। यहां रोजगार के लिए फूड प्रोसेसिंग प्लांट की भी मांग पीएम से की है। बोलीं, हमने उन्हें बताया है कि यहां आलू बड़ी मात्रा में होता है। यहां रोजगार के लिए रेलवे से कंटेनर डिपो की भी बात की है।

हेमामालिनी ने बताया कि यहां लोग मंदिरों में दर्शन कर वापस चले जाते हैं। कुछ ऐसा बनना चाहिए, जो लोगों को यहां ठहरने के लिए मजबूर करे। इसके लिए कान्हा थीम पार्क की बात हो रही है।

जो कृष्ण जीवन के दर्शन के साथ मनोरंजन का भी केन्द्र होगा। इसके लिए प्रशासन से भी बात हुई है। इस अवसर पर एसके प्रमाणिक, जनार्दन शर्मा, राजेश सिंह पिंटू, संजय प्रताप सिंह, संजय गोविल, अनिल मालवीय, विनोद शर्मा, नट्टू पंडित आदि उपस्थित रहे।

रावल में रिफाइनरी की मदद

hema malini want to develop mathura

सांसद हेमामालिनी अपने गोद लिए गांव रावल के विकास के लिए मथुरा रिफाइनरी की मदद ले रही हैं। सांसद की कोशिश है कि रिफाइनरी का सहयोग राधारानी की स्थली रावल के विकास में और बढ़े।

वह रावल के विकास के लिए चल रही विभिन्न प्रक्रियाओं से भी संतुष्ट नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ उद्यमियों से भी इसमें सहयोग लेने का फैसला किया है। खासकर यहां स्थापित मंदिर को और भव्यता प्रदान करने के लिए ।

सांसद हेमामालिनी ने कहा कि महावन में एयरपोर्ट होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से भी अनुरोध किया है। उन्हें जब यह बताया गया कि एयरपोर्ट यहां नहीं टूंडला में बनना प्रस्तावित हो गया है, तो बोलीं, टूंडला कहां है। नहीं-नहीं, टूंडला में नहीं एयरपोर्ट यहां बनना चाहिए। महावन तहसील में एयरपोर्ट मथुरा और आगरा आने वाले पर्यटकों की आवश्यकता को पूरा करेगा। इसके लिए उनकी कोशिश जारी रहेगी।

स्मार्ट सिटी के पूरे करने होंगे मानक

hema malini want to develop mathura

हेमामालिनी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए मथुरा को सभी मानक पूरे करने होंगे। इसके बाद केंद्र के जरिए इस शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की पूरी कोशिश होगी। एनसीआर में भी मथुरा को लाने के प्रयास जारी हैं।

हेमा बोलीं, शुक्रिया अमर उजाला

शहर आईं हेमामालिनी मीडिया से रूबरू थीं। उन्होंने आते ही सबसे पहले ‘अमर उजाला’ की पुस्तक ‘रस ब्रज रज कौ’ के विमोचन समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन कार्यक्रम था।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का हिस्सा बनकर खुशी मिली है। इसके बाद सांसद हेमामालिनी ने ‘रस ब्रज रज कौ’ पुस्तक और आयोजन में ब्रज विकास पर हुई चर्चा के बारे में बताया और कहा ब्रज विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed