{"_id":"8b483fe6-b422-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"hema-malini-to-contest-lok-sabha-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खुद के लिए वोट मांगेंगी हेमा मालिनी, किरण खेर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब खुद के लिए वोट मांगेंगी हेमा मालिनी, किरण खेर
हरीश लखेड़ा
Updated Sat, 04 May 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक पार्टी के लिए वोट मांगने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी व किरण खेर आगामी लोकसभा की सियासी जंग में अब खुद के लिए वोट मांगती दिखेंगी।
विज्ञापन
अभिनेता धर्मेद्र व विनोद खन्ना फिर से मैदान में उतर सकते हैं। दिल्ली की तख्त पाने के लिए चुनावी जंग में कूदने से पहले हर मोर्चे को मजबूत कर रही भाजपा की नजर इस बार जिताऊ उम्मीदवारों पर है।
विज्ञापन
भाजपा 2014 के लिए बड़ी संख्या में ग्लैमर वर्ल्ड के चेहरों को भी मैदान में उतारने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा सदस्य रह चुकी हेमा मालिनी का चुनाव लड़ना तय है।
विज्ञापन
उनके लिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सीट तलाशी जा रही है। उत्तर प्रदेश में उनके लिए फिरोजाबाद सीट सुरक्षित मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की शनिवार को हो रही बैठक में इस मसले पर चर्चा होगी। बैठक में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
किरण खेर को चंडीगढ़ अथवा पंजाब से मैदान में उतारा जाएगा। वैसे एक विकल्प यह भी है कि वे मुंबई से ही कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त के खिलाफ ताल ठोकती दिखें।
विनोद खन्ना को फिर से पंजाब से ही मैदान में उतारा जाएगा। धर्मेंद्र का स्वास्थ्य ठीक रहा तो फिर वे राजस्थान से चुनाव लड़ेंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की बजाए उत्तर प्रदेश से लड़ाया जा सकता है। अमृतसर में पार्टी नेताओं का विरोध झेल रहे क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी दिल्ली से उतारने पर गौर कर रही है।
पार्टी ग्लैमर वर्ल्ड के ऐसे कई और चेहरों तलाश रही है, जो चुनाव जीत सकें। पार्टी नेतृत्व लगभग सभी बड़े दिग्गजों को भी मैदान में उतारने की सोच रहा है।
चुनाव प्रबंधन की कमान संभालने वाले नेताओं को ही चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा। यह भी तय हो चुका है कि कोई भी नेता दो सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगा।
गांधीनगर से सांसद व वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर दिल्ली से मैदान में कूद सकते हैं। हालांकि उन्हें मध्य प्रदेश से भी चुनाव लड़ने का न्यौता है।
पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी का नागपुर से लड़ना तय है। अरुण जेटली को भी पंजाब से लड़ाने पर विचार हो रहा है। हालांकि अभी उन्हें चुनाव लड़ाने के लिए रिजर्व रखने की बात हो रही है।
उत्तर प्रदेश में कलराज मिश्र, विनय कटियार, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी से लेकर बिहार में रविशंकर प्रसाद को पटना से चुनाव लड़ाने पर विचार हो रहा है।