फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hema malini's driver family are sad after accident

देखिए, हादसे के बाद किस हाल में है हेमा के ड्राइवर का परिवार?

Sat, 04 Jul 2015 11:17 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
hema malini's driver family are sad after accident

सांसद हेमा मालिनी राजस्थान के दौसा में सड़क दुर्घटना में घायल हुईं तो शुभचिंतक उनकी कुशलता की कामना ठाकुर बांके बिहारी से करते देखे गए। वहीं हेमा जिस मर्सडीज से जयपुर जा रहीं थीं, उसके चालक के परिवार की ओर देखने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन


चालक महेशचंद्र ठाकुर के परिवार को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। वे वृंदावन के समीपवर्ती गांव कीकी का नगला में रहते हैं। जानकारी होते ही महेश के छोटे भाई दिनेश और नरेश जयपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन


महेश की पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राम सिंह और मां गंगा देवी का कहना है कि महेश के चार छोटे छोटे बच्चे हैं। हम बहुत गरीब हैं। पूरे परिवार का पालन पोषण करने वाला महेश ही है। तीन साल से वह कन्हाई परिवार की गाड़ी चलाकर अपने परिवार को पाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश की पत्नी रेखा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर अचानक तीन बजे महेश आए और कहा कि दो तीन दिन के लिए गाड़ी लेकर बाहर जा रहे हैं। मां-पिताजी और बच्चों का ध्यान रखना। रेखा ने बताया कि उनका आठ माह का बेटा कुलदीप बीते कई दिन से बीमार है। बता दें कि गुरुवार शाम को दौसा में हुए हादसे में पुलिस ने मर्सडीज चला रहे महेश को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

पद्म श्री कृष्ण कन्हाई की कार में सवार थीं हेमा

hema malini's driver family are sad after accident

वृंदावन से जयपुर जाते समय दौसा में बृहस्पतिवार को सांसद हेमा मालिनी की जो मर्सिडीज कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह पद्म श्री कृष्ण कन्हाई की कंपनी की है। इस कार का रजिस्ट्रेशन गुड़गांव से हुआ है।

गौरतलब है कि वृंदावन से जयपुर जाते समय सांसद हेमा मालिनी सफेद मर्सिडीज कार संख्या एचआर-26-एडब्ल्यू-5556 पर सवार थीं और यह कार दौसा के निकट आल्टो कार से टकरा गई थी। इस घटना में आल्टो में सवार एक बच्ची की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए। वहीं हेमा मालिनी भी घायल हुई हैं।

यह कार 31 दिसंबर 2010 को नई दिल्ली के टी एंड टी मोटर्स से खरीदी गई थी। वाहन का रजिस्ट्रेशन कन्हाई गोल्डन आर्ट इंडिया के नाम से हुआ है। इस पर पता शहर के सुशांतलोक फेज-एक में बी-259 का है। इस कंपनी का ऑफिस मथुरा व वृंदावन में भी है।

जानकारी के अनुसार यह कंपनी पद्म श्री कृष्ण कन्हाई की है। इस मामले में अभी गुड़गांव पुलिस से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं किया गया है। उपायुक्त टीएल सत्य प्रकाश का कहना है कि अभी तक उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। यदि राजस्थान पुलिस कोई जानकारी मांगती है तो उसे उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed