फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hema malini's driver arrested for rash driving

ड्राइवर गिरफ्तार, हेमा के रवैये पर भी उठा सवाल

Fri, 03 Jul 2015 06:20 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
hema malini's driver arrested for rash driving

गुरुवार की रात दौसा में हुए सड़क हादसे के मामले में हेमा मालिनी के ड्राइवर को तेज गति से कार चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई थी। हेमा समेत पांच व्यक्ति घायल हो गए। गिरफ्तार किए गए ड्राइवर की पहचान महेश ठाकुर (35) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


वृंदावन के निवासी महेश ठाकुर को दौसा की पुलिस टीम ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद हेमामलिनी की ओर से दिखाई गई संवेदनहीनता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हेमामालिनी की तेज गति की मर्सिडीज कार अल्टो कार से टकरा गई। टक्कर से दोनों ही कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और हेमामलिनी समेत दूसरी में कार में सवार पांच यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची भी शामिल थी, जिसकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि हादसे के तुरंत बाद ही हेमा एक अन्य कार में बैठकर अस्पताल चली गईं, जबकि दूसरी कार के यात्रियों को उन्होंने अस्पताल ले जाने के जरूरत नहीं समझी। घायल यात्रियों के परिजनों का आरोप है कि अगर बच्ची को समय पर इलाज मिलता तो वह बच सकती थी, लेकिन हेमा उसे अस्पताल लेकर नहीं गईं।

नाक के पास हेमा मा‌लिनी को चार टांके लगे

hema malini's driver arrested for rash driving

हादसे में हेमा मालिनी के माथे पर चोट आई है। नाक के पास हेमा को चार टांके लगे हैं। हादसा आगरा-जयपुर हाइवे पर दौसा में हुआ।

हेमा मालिनी अपनी मर्सडीज कार से मथुरा वृंदावन से एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर जा रही थीं। रात में करीब 8:50 बजे दौसा के पास उनकी कार ऑल्टो कार से टकरा गई। अचानक हुए हादसे में हेमा मालिनी के माथे पर चोट आई।

इसी बीच हेमा की कार के पीछे आ रहे डॉक्टर शिव कुमार अपनी कार से हेमा को जयपुर स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गए। हेमा मालिनी के साथ उनका स्टाफ भी मौजूद था। डॉ. शिव ने बताया कि हेमा मालिनी होश में थीं और जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए कह रही थीं। उन्हें काफी दर्द हो रहा था।

उधर, स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया और स्पीड ब्रेकर की मांग करने लगे। पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर हालात को सम्भाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed