{"_id":"28712a7f4a97cb1f9031845057f661ab","slug":"hema-malini-gave-controversial-advice-to-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमामालिनी से ऐसे बयान की उम्मीद न थी!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हेमामालिनी से ऐसे बयान की उम्मीद न थी!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 18 Sep 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई गैंगरेप मामले में विवादास्पद बयानों का दौर खत्म नहीं हो रहा है। इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने महिलाओं को अकेले न निकलने की हिदायत दे डाली है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को कहा कि महिलाओं को किसी भी बुरे हादसे से बचने के लिए अकेले नहीं घूमना चाहिए। उनका कहना है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी और समाजवादी पार्टी सांसद नरेश अग्रवाल के महिलाओं के कपड़ों को लेकर आए बायानों पर हंगामा हो चुका है।
विज्ञापन
सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा था कि केवल कड़े कानून से ही बालात्कार के मामले नहीं रुकेंगे, सामाजिक सोच को भी बदलना पड़ेगा। रहन-सहन और कपड़े किस तरह के होते हैं, ये भी देखना पड़ेगा।
जरीना उस्मानी ने महिलाओं को कपड़े पहनने पर सलाह दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए ड्रेस कोड लागू होना चाहिए। लड़कियां घर में घर जैसे व पार्टियों में उसके अनुरूप कपड़े पहनें।